फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

IND vs WI: सूर्यकुमार यादव और वेंकटेश अय्यर ने ईडन गार्डन्स में किया धमाका, टूट गया 15 साल पुराना रिकॉर्ड

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Sun, 20 Feb 2022 09:43 PM IST

सार

भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की सीरीज के तीसरे और आखिरी मुकाबले में सूर्यकुमार यादव और वेंकटेश अय्यर ने तूफानी बल्लेबाजी की। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 37 गेंदों पर 91 रनों की साझेदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
वेंकटेश अय्यर और सूर्यकुमार यादव - फोटो : सोशल मीडिया


आखिरी ओवरों में तेजी से बल्लेबाजी करते हुए दोनों खिलाड़ियों ने 15 साल पुराने एक बड़े रिकॉर्ड को तोड़ दिया। सूर्यकुमार और वेंकटेश ने डेथ ओवरों में (16 से 20 ओवर) 86 रनों की साझेदारी की। यह भारत का डेथ ओवरों में सबसे ज्यादा रन है। इससे पहले भारत ने 2007 में दक्षिण अफ्रीका के डरबन में इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 वर्ल्ड कप में 80 रन बनाए थे। उस मुकाबले में युवराज सिंह ने स्टुअर्ट ब्रॉड के छह गेंदों पर छह छक्के लगाए थे। युवराज ने 12 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया था।


डेथ ओवरों (16 से 20 ओवर) में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन
रन खिलाफ जगह साल
86 वेस्टइंडीज कोलकाता 2022
80 इंग्लैंड डरबन 2007
77 ऑस्ट्रेलिया बेंगलुरु 2019
75 दक्षिण अफ्रीका ग्रॉस आइसलेट 2010
74 पाकिस्तान अहमदाबाद 2012

93 रन पर गिर चुके थे भारत के चार विकेट

भारत की पारी की शुरुआत अच्छी नहीं हुई थी। 206 दिनों बाद अंतरारष्ट्रीय मैच खेलने उतरे ऋतुराज गायकवाड़ मौके का फायदा नहीं उठा सके। वे चार रन बनाकर जेसन होल्डर की गेंद पर काइल मेयर्स को कैच थमा बैठे। उनके आउट होने के बाद श्रेयस अय्यर और ईशान किशन ने दूसरे विकेट के लिए 53 रनों की साझेदारी की। 63 रन के स्कोर पर टीम इंडिया को दूसरा झटका लगा। विराट कोहली की जगह खेल रहे श्रेयस अय्यर 16 गेंदों पर 25 रन बनाकर हेडेन वॉल्श जूनियर की गेंद पर होल्डर को कैच थमा बैठे।


अय्यर के आउट होने के बाद अगले ही ओवर में ईशान किशन ने अपना विकेट गंवा दिया। वे 31 गेंद पर 34 रन बनाने के बाद रोस्टन चेज की गेंद पर बोल्ड हो गए। चौथे क्रम पर उतरे कप्तान रोहित शर्मा सिर्फ सात रन बना सके। उन्हें डोमिनिक ड्रैक्स ने क्लीन बोल्ड कर दिया। इसके बाद वेंकटेश और सूर्यकुमार यादव ने तूफानी पारी खेली। सूर्यकुमार ने 31 गेंद की पारी में सिर्फ एक चौका लगाया। उन्होंने सात लंबे-लंबे छक्के लगाए। अय्यर ने 19 गेंद की पारी में चार चौके और दो छक्के लगाए।


और पढ़ें...
विज्ञापन
विज्ञापन
Next