फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PCB Hall of Fame: पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और महान ऑलराउंडर वसीम अकरम को मिला खास सम्मान, पीसीबी के हॉल ऑफ फेम में मिली जगह

Sun, 20 Feb 2022 09:15 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पाकिस्तान के महान क्रिकेटर और पूर्व ऑलराउंडर वसीम अकरम को रविवार को एक खास सम्मान मिला। उन्हें पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने विशेष सम्मान देते हुए अपने हॉल ऑफ फेम में शामिल किया।
विज्ञापन
वसीम अकरम - फोटो : twitter@TheRealPCB
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के महान क्रिकेटर और पूर्व ऑलराउंडर वसीम अकरम को रविवार को एक खास सम्मान मिला। उन्हें पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने विशेष सम्मान देते हुए अपने हॉल ऑफ फेम में शामिल किया। 1992 विश्व कप विजेता और पूर्व कप्तान वसीम यह सम्मान पाने वाले पाकिस्तान के आठवें क्रिकेटर बन गए हैं। उनसे पहले अब्दुल कादिर, फजल महमूद, हनीफ मोहम्मद, इमरान खान, जावेद मियांदाद, वकार यूनिस और जहीर अब्बास को इस खास सूची में जगह मिली है। 

विज्ञापन


स्विंग ऑफ़ सुल्तान के नाम से मशहूर 55 वर्षीय वसीम ने अपने करियर में कई उपलब्धियां हासिल की हैं। वह क्रिकेट इतिहास के सर्वश्रेष्ठ बाएं हाथ के तेज गेंदबाजों में से एक रहे हैं। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय करियर में कुल 916 विकेट लिए। इसमें 502 विकेट वनडे और 414 विकेट टेस्ट में चटकाए। वह 500 एकदिवसीय विकेट लेने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर रहे। गेंदबाजी के अलावा उन्होंने बल्लेबाजी में भी अपनी छाप छोड़ी। वसीम ने 1984 से 2003 तक के अपने करियर में 6615 अंतरराष्ट्रीय रन बनाये। 

वेस्टइंडीज के दिग्गज सर विवियन रिचर्ड्स ने वसीम को पाकिस्तान सुपर लीग के 28वें मैच से पहले एक खास कैप और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। 



वसीम ने यह सम्मान पाने के बाद अपने फैंस और पाकिस्तान क्रिकेट का धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा, "मैं क्रिकेट में सबसे प्रतिष्ठित शख्सियतों में से एक, सर विवियन रिचर्ड्स से ऐसे स्थान पर जो मेरे खेल करियर के दौरान मेरा घरेलू मैदान बना रहा है, यह महान सम्मान प्राप्त करने पर सौभाग्य महसूस कर रहा हूं। मैं पूर्व क्रिकेटरों के योगदान को पहचानने और स्वीकार करने के लिए इस पहल को शुरू करने के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को भी बधाई देना चाहता हूं।
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा, “18 वर्षों में पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व करना एक सम्मान की बात है, जिसके दौरान मैंने 460 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले। इन मैचों में मेरा हर विकेट और हर रन अनमोल था। मैं सर्वोच्च स्तर पर इस महान देश की सेवा करने का अवसर प्रदान करने के लिए ईश्वर को धन्यवाद देना चाहूंगा। मैं अपने सभी प्रशंसकों को धन्यवाद देना चाहता हूं जो मेरी सबसे बड़ी ताकत रहे हैं।"

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें