फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहित का ध्यान अभी टी-20 वर्ल्ड कप पर नहीं, कहा- हर सीरीज पर ध्यान देना जरुरी

Wed, 11 Dec 2019 08:17 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

रोहित शर्मा विश्व टी-20 को लेकर अपनी रातों की नींद नहीं गंवा रहे हैं। कारण इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में अभी काफी समय है। इसकी जगह उनका ध्यान तीसरे और निर्णायक टी-20 पर है। रोहित ने कहा, ‘देखिए, मैं लगातार यह कहते नहीं रहना चाहता कि हम टी-20 विश्व कप के लिए टीम बनाने का प्रयास कर रहे हैं। इसमें अब भी काफी समय है। हमें सिर्फ सीरीज जीतने पर ध्यान लगाने की जरूरत है और आगे बढ़ते हुए इससे हम अच्छी स्थिति में रहेंगे। अगर हम मैच जीतते रहे, मैदान पर सही चीजें करते रहे तो टीम का संयोजन अपने आप सही हो जाएगा।’

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें