फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs WI: बारिश ने छीना अभ्यास का मौका तो भारत ने अपनाया दूसरा तरीका, क्या होगी सलामी जोड़ी, मिले संकेत

Thu, 21 Jul 2022 01:56 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, त्रिनिदाद

सार

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज की शुरुआत से पहले बारिश के चलते भारतीय टीम मैदान में अभ्यास नहीं कर पाई। इसके बाद सभी खिलाड़ियों ने इनडोर अभ्यास किया। इस दौरान शुभमन गिल ने काफी बल्लेबाजी की। 
 
विज्ञापन
अभ्यास सत्र के दौरान भारतीय टीम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिखर धवन की अगुआई में भारतीय टीम वेस्टइंडीज पहुंच चुकी है। यहां भारत को पहले तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलनी है। इसके बाद पांच टी20 मैच भी होंगे, लेकिन टी20 सीरीज में नियमित कप्तान रोहित सहित अधिकतर सीनियर खिलाड़ी मौजूद रहेंगे। वनडे सीरीज में धवन के साथ पूरी युवा टीम भेजी गई है। विराट कोहली को वनडे और टी20 दोनों सीरीज से आराम दिया गया है। इस सीरीज का पहला मैच 22 जुलाई को होना है और भारतीय टीम इसकी तैयारी में जुट गई है। 
विज्ञापन


वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज की शुरुआत से पहले बारिश के चलते भारतीय टीम मैदान में अभ्यास नहीं कर पाई। इसके बाद सभी खिलाड़ियों ने इनडोर अभ्यास किया। इस दौरान शुभमन गिल ने काफी बल्लेबाजी की और वो पहले मैच में धवन के साथ पारी की शुरुआत कर सकते हैं। 
 

इस सीरीज में नहीं खेलेंगे सीनियर खिलाड़ी
वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में भारतीय टीम के कई सीनियर खिलाड़ी नहीं उपलब्ध होंगे। टीम के नियमित कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह, युजवेन्द्र चहल और मोहम्मद शमी इस सीरीज में नहीं खेलेंगे। इनकी जगह युवा खिलाड़ियों को मौका दिया गया है। इंग्लैंड के खिलाफ टी20 और वनडे सीरीज में भारत को जीत दिलाने वाले ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या भी इस सीरीज में नहीं हैं। ऐसे में युवा खिलाड़ियों के पास खुद को साबित करने का बेहतरीन मौका रहेगा। शुभमन गिल, ऋतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह और दीपक हुड्डा जैसे खिलाड़ी इस सीरीज में खुद को साबित कर सकते हैं। 
विज्ञापन

धवन के साथ ओपनिंग के लिए तीन दावेदार
शिखर धवन के साथ पारी की शुरुआत करने के लिए तीन खिलाड़ी दावेदारी पेश कर रहे हैं। ऋतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल और ईशान किशन धवन के साथ पारी की शुरुआत कर सकते हैं। हालांकि, मैच से पहले इनडोर प्रैक्टिस सत्र में शुभमन गिल ने जमकर अभ्यास किया। इसके बाद माना जा रहा है कि गिल ही धवन के साथ सलामी बल्लेबाज के रूप में खेलेंगे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें