फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-वेस्टइंडीज वनडे में संकट के बादल, इंदौर के बाद अब मुंबई वनडे भी होगा रद्द!

Tue, 09 Oct 2018 04:23 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
भारत-वेस्टइंडीज वनडे सीरीज विवादों में फंसती नजर आ रही है। 12-16 अक्टूबर तक टेस्ट सीरीज चलने के बाद 21 अक्टूबर से पांच मैच की वनडे श्रृंखला का आगाज होने जा रहा है। मगर टिकट बंटवारे की आग पूरी सीरीज का मजा किरकिरा करने को बेकरार है।
विज्ञापन

2 of 7
अब खबरें आ रही हैं कि मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में और पुणे में होने वाले वनडे मैचों पर भी संकट मंडरा रहा है। दरअसल मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वानखेड़े स्टेडियम और पुणे में होने वाले वनडे मैचों के आयोजन को लेकर भी क्रिकेट संघों ने कॉम्पलिमेंट्री टिकट पर आपत्ति जताई है।
विज्ञापन

3 of 7
पुणे में 27 अक्टूबर को तीसरा और वानखेड़े में 29 को चौथा वनडे मैच खेला जाना है। टाइम्स ऑफ इंडिया की माने तो जहां महाराष्ट्र क्रिकेट संघ मैच आयोजित करने को पूरी तरह राजी है तो मुंबई क्रिकेट संघ (वानखेड़े मैच) कॉम्पलिमेंट्री टिकटों की संख्या बढ़ाने की मांग कर रहा है।

4 of 7
मीडिया सूत्रों के मुताबिक महाराष्ट्र क्रिकेट संघ ने बीसीसीआई से 10 करोड़ रुपये की एडवांस राशि जारी करने की मांग की है। कई राज्य इकाईयों की तरफ से मानार्थ टिकटों की संख्या को लेकर अंसतोष जताए जाने के बाद प्रशासकों की समिति (सीओए) ने शनिवार को हुई बैठक में 600 अतिरिक्त मानार्थ टिकट मेजबान इकाई को देने का फैसला किया।
विज्ञापन

5 of 7
कॉम्पलिमेंट्री टिकटों की संख्या को लेकर महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन ने बीसीसीआई को कहा है, 'हमें मैच आयोजित करने के लिए कम से कम 7 हजार कॉम्पलिमेंट्री टिकटों की जरूरत है। बीसीसीआई के कोटा के बाद, हमें 600 पास और मिलेंगे लेकिन इससे संख्या 4 हजार पहुंचेगी और हमें 7000 चाहिए।'
विज्ञापन

6 of 7
बता दें कि नए संविधान के अनुसार 90 प्रतिशत टिकट आम जनता के लिए और केवल 10 प्रतिशत ही मानार्थ टिकट मेजबान संघ के लिए जारी किए जाते हैं। बीसीसीआई के पास अपने प्रायोजकों और प्रशासकों के लिए अनिवार्य पांच प्रतिशत मानार्थ टिकट होते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मध्यप्रदेश क्रिकेट संघ ने इसी कारण 24 अक्टूबर को इंदौर वनडे की मेजबानी करने में इनकार कर दिया था। बंगाल क्रिकेट संघ और तमिलनाडु क्रिकेट संघ ने भी कहा था कि अगर यही इंतजाम रहता है तो वे भी मैचों की मेजबानी नहीं कर पाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें