भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला रविवार को तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा। इस मुकाबले से पहले भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज केएल राहुल के पास अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बड़ा मुकाम हासिल करने का मौका है। राहुल अपने 10,000 अंतरराष्ट्रीय रन पूरे करने से महज 35 रन दूर हैं।
35 रन बनाते ही दिग्गजों के क्लब में शामिल होंगे
केएल राहुल ने भारत के लिए अब तक 240 मैचों की 280 पारियों में 9,965 रन बनाए हैं। उनका बल्लेबाजी औसत 40.50 का है। इस दौरान राहुल के बल्ले से 22 शतक और 63 अर्धशतक निकले हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 199 रन है। अगर राहुल वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे या इस सीरीज में 35 रन पूरे कर लेते हैं, तो वह 10,000 अंतरराष्ट्रीय रन बनाने वाले भारत के 15वें बल्लेबाज बन जाएंगे।
वेस्टइंडीज के खिलाफ राहुल का शानदार रिकॉर्ड
वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे क्रिकेट में भी राहुल का रिकॉर्ड अच्छा रहा है। उन्होंने कैरेबियाई टीम के खिलाफ अब तक पांच वनडे मैचों में 282 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 56.50 रहा है। उनके नाम एक शतक और एक अर्धशतक भी है।
वनडे में सबसे मजबूत है राहुल का रिकॉर्ड
केएल राहुल का सबसे बेहतर प्रदर्शन वनडे क्रिकेट में देखने को मिला है। उन्होंने भारत के लिए 98 वनडे मैचों की 90 पारियों में 3,412 रन बनाए हैं। उनका औसत 49.44 है। वनडे में राहुल ने 8 शतक और 20 अर्धशतक लगाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 112 रन है। राहुल जरूरत के मुताबिक पारी की शुरुआत करने के साथ-साथ मध्यक्रम में पारी को संभालने और तेजी से रन बनाने की भूमिका भी निभा सकते हैं।
टेस्ट और टी20 में भी शानदार आंकड़े
टेस्ट क्रिकेट में राहुल ने 70 मैचों की 122 पारियों में 4,288 रन बनाए हैं। उनका औसत 36.64 है। टेस्ट में उनके नाम 12 शतक और 21 अर्धशतक हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 199 रन है। वहीं, टी20 में राहुल ने 72 मैचों की 68 पारियों में 2,265 रन बनाए हैं। उनका औसत 37.75 और स्ट्राइक रेट 139 से अधिक है। इस फॉर्मेट में उन्होंने दो शतक और 22 अर्धशतक लगाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 110 रन है।
2026 में भी अच्छी फॉर्म में राहुल
इस साल वनडे क्रिकेट में राहुल ने सात मैचों की सात पारियों में 194 रन बनाए हैं। उनका औसत 48.50 और स्ट्राइक रेट 129 से अधिक रहा है। इस दौरान उन्होंने एक शतक भी लगाया है और उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद 112 रन रहा है।
पहले वनडे के लिए दोनों टीमें
भारत: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, आकिब नबी, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल, गुरनूर बराड़, नमन धीर।
वेस्टइंडीज: जॉन कैंपबेल, शाई होप (कप्तान/विकेटकीपर), कीसी कार्टी, शेरफेन रदरफोर्ड, जस्टिन ग्रीव्स, अमीर जांगू, मैथ्यू फोर्ड, रोस्टन चेज, गुडाकेश मोती, अल्जारी जोसेफ, जेडन सील्स, शमर जोसेफ, ज्वेल एंड्रयू, विटेल लॉज, कीमो पॉल।