फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs WI: वेस्टइंडीज के लिए मुसीबत बने जुरेल-जडेजा, दोनों ने अर्धशतक पूरा होने पर इस तरह मनाया जश्न; वीडियो

Fri, 03 Oct 2025 03:44 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

केएल राहुल और शुभमन गिल के बाद ध्रुव जुरेल और रवींद्र जडेजा ने विपक्षी गेंदबाजों की जमकर क्लास ली। दोनों अपनी अर्धशतकीय पारियों से भारत का स्कोर 300 के पार पहुंचा दिया और 100 से ज्यादा रनों की बढ़त दिलाई।
विज्ञापन
जडेजा-जुरेल - फोटो : BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वेस्टइंडीज के खिलाफ जारी पहले टेस्ट मुकाबले में भारतीय बल्लेबाजों का दबदबा रहा है। केएल राहुल और शुभमन गिल के बाद ध्रुव जुरेल और रवींद्र जडेजा ने विपक्षी गेंदबाजों की जमकर क्लास ली। दोनों अपनी अर्धशतकीय पारियों से भारत का स्कोर 300 के पार पहुंचा दिया और 100 से ज्यादा रनों की बढ़त दिलाई।
विज्ञापन

ध्रुव जुरेल ने किया पिता को 'सैल्यूट'
24 वर्षीय विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल ने शुक्रवार को 91 गेंदों में अपने टेस्ट करियर का दूसरा अर्धशतक पूरा किया। इसके बाद उन्होंने खास अंदाज में जश्न मनाया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वीडियो में जुरेल को सैल्यूट करते देखा गया। इससे पहले भी उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ अपने पहले टेस्ट अर्धशतक के बाद ऐसा ही जश्न मनाया था। 

जुरेल अपना अर्धशतक पिता को समर्पित करते हैं।  उनके पिता नेम सिंह सेना में रह चुके हैं। उन्होंने करगिल युद्ध में भी हिस्सा लिया था। जुरेल ने अर्धशतक लगाने के बाद 'सैल्यूट' किया। इस तरह उन्होंने अपना दूसरा टेस्ट अर्धशतक पिता को समर्पित किया। 

जडेजा ने भी मनाया जश्न
जडेजा ने भी अपने टेस्ट करियर का 28वां अर्धशतक जड़ा। यह पिछली नौ पारियों में उनका सातवां अर्धशतक है। अर्धशतक पूरा होने के बाद दिग्गज ऑलराउंडर ने अपना सुप्रसिद्ध 'स्वॉर्ड सेलिब्रेशन' किया। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें