फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Komal Sharma Wedding: शादी के बंधन में बंधीं क्रिकेटर अभिषेक शर्मा की बहन कोमल, बोलीं- भाई को मिस कर रही हूं

Fri, 03 Oct 2025 03:42 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर

सार

कोमल ने लुधियाना के बिजनेसमैन ओबराय परिवार के लविश ओबराय के साथ शादी की है। दोनों लंबे वक्त से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे और अब शादी के बंधन में बंध गए।
विज्ञापन
कोमल और लविश - फोटो : ANI Video Screengrab
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की बहन कोमल शर्मा शुक्रवार को शादी के बंधन में बंध गई हैं। कोमल ने लुधियाना के बिजनेसमैन ओबराय परिवार के लविश ओबराय के साथ शादी की है। दोनों लंबे वक्त से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे और अब शादी के बंधन में बंध गए। तीन अक्तूबर यानी शुक्रवार को कोमल और लविश की शादी अमृतसर में हुई।
विज्ञापन
Trending Videos

बहन की शादी में नहीं पहुंचे अभिषेक
कोमल ने शादी के बाद कहा,  'काफी अच्छा लगा रहा है। यह मेरे लिए काफी बड़ा दिन है। मैं आज शादी के बंधन में बंध गई हूं और इससे काफी खुश और उत्साहित हूं। मैंने अपने भाई को काफी मिस किया।' अभिषेक अपनी बहन की शादी में शामिल नहीं हो सके क्योंकि वह ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय ए टीम में शामिल हैं। दोनों टीमों के बीच कानपुर के ग्रीन पार्क में मैच चल रहा है। अभिषेक इस मैच में खाता खोले बिना आउट हुए। 

 

 
विज्ञापन

कैसे हुई दोनों की मुलाकात?
कोमल और लविश की लव स्टोरी फिल्म की किसी कहानी से कम नहीं है। मीडिया रिपोर्ट्स की मुताबिक, लविश और कोमल की पहली मुलाकात अमृतसर में एक कॉमन फ्रेंड की पार्टी में हुई थी। उस समय उन्हें यह नहीं पता था कि कोमल क्रिकेटर अभिषेक शर्मा की बहन हैं। पार्टी में बातचीत के बाद दोनों सोशल मीडिया पर जुड़े और करीब दो महीने तक वहीं बातचीत होती रही। इसके बाद दोनों ने नंबर साझा किए। दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। लविश ने बताया कि जब दोनों ने शादी का फैसला किया तो कोमल ने साफ कहा कि यह घरवालों की रजामंदी से ही होगी। दोनों ने अपने-अपने परिवार को रिश्ते के बारे में बताया। कोमल की मां सिख परिवार से हैं और उन्होंने लविश को देखकर रिश्ते के लिए हां कर दी। लविश के माता-पिता ने भी कोई आपत्ति नहीं जताई। इसके बाद 29 मई 2025 को शिमला में सगाई संपन्न हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें