फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत बनाम वेस्टइंडीज: नमन धीर का कैच पकड़ते समय चोटिल हुए ज्वेल एंड्रयू, अस्पताल ले जाया गया; अब कैसी है हालत?

Sat, 03 Oct 2026 08:22 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यू चंडीगढ़

सार

भारत के खिलाफ तीसरे वनडे में नमन धीर का कैच पकड़ते समय वेस्टइंडीज के विकेटकीपर-बल्लेबाज ज्वेल एंड्रयू की उंगली में चोट लग गई, जिसके बाद उन्हें एक्स-रे के लिए अस्पताल ले जाया गया। चोट के कारण वह पारी की शुरुआत नहीं कर सके और कप्तान शाई होप ने जॉन कैंपबेल के साथ ओपनिंग की।

विज्ञापन
ज्वेल एंड्रयू - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और वेस्टइंडीज के बीच न्यू पीसीए स्टेडियम में खेले जा रहे तीसरे वनडे मुकाबले में वेस्टइंडीज को बड़ा झटका लगा है। विकेटकीपर-बल्लेबाज ज्वेल एंड्रयू नमन धीर का कैच पकड़ते समय अपनी उंगली चोटिल कर बैठे। चोट की जांच के लिए उन्हें अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनका एक्स-रे कराया जाएगा।
विज्ञापन

नमन धीर - फोटो : ANI
नमन धीर का कैच पकड़ते समय लगी चोट
यह घटना भारत की पारी के 36वें ओवर की आखिरी गेंद पर हुई। वेस्टइंडीज के बाएं हाथ के स्पिनर गुडाकेश मोती की गेंद पर नमन धीर ने कवर की ओर शॉट खेला। वहां तैनात एंड्रयू ने शानदार कैच पकड़कर 65 रनों की साझेदारी को तोड़ दिया। नमन धीर ने 21 गेंदों में 30 रन बनाए, जिसमें तीन चौके और दो छक्के शामिल थे। हालांकि कैच लेने के दौरान एंड्रयू की उंगली में जोरदार चोट लगी। इसके बाद उन्हें तुरंत मैदान से बाहर जाना पड़ा और मेडिकल टीम ने उनकी जांच की।

भारत के खिलाफ पारी की शुरुआत नहीं कर सके एंड्रयू
क्रिकेट वेस्टइंडीज ने मेडिकल अपडेट में बताया कि एंड्रयू को एक्स-रे के लिए अस्पताल ले जाया गया है। वह पहले वेस्टइंडीज की पारी में जॉन कैंपबेल के साथ ओपनिंग करने वाले थे, लेकिन चोट के कारण ऐसा नहीं कर सके। कप्तान शाई होप ने जॉन कैंपबेल के साथ पारी की शुरुआत की। 

वेस्टइंडीज को एक और चोट की चिंता
वेस्टइंडीज को विटेल लॉव्स की फिटनेस को लेकर भी चिंता है। उन्होंने भारत के खिलाफ पांच ओवर में 54 रन दिए और बाद में बाएं पैर की पिंडली में परेशानी के कारण मैदान से बाहर चले गए।
विज्ञापन

केएल राहुल - फोटो : BCCI
राहुल के शतक से भारत ने बनाए 351 रन
मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 351/7 का बड़ा स्कोर बनाया। केएल राहुल ने 87 गेंदों में नाबाद 129 रन की पारी खेली, जो इस फॉर्मेट में उनका करियर का सर्वश्रेष्ठ स्कोर है। इसके अलावा रोहित शर्मा ने 92 रन और ऋतुराज गायकवाड़ ने 57 रन बनाए। वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज जेडन सील्स ने शुरुआती तीन ओवरों के भीतर भारत को 4/2 के स्कोर पर पहुंचा दिया था, लेकिन इसके बाद भारतीय बल्लेबाजों ने शानदार वापसी की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें