फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

T20 WC: 2007 से 2026 तक टी20 विश्व कप में कैसा रहा है भारत का सफर? 10 में से छह बार सेमीफाइनल में बनाई है जगह

Sun, 01 Mar 2026 11:03 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

वेस्टइंडीज को पांच विकेट से हराकर भारतीय टीम ने लगातार तीसरी बार टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। अब सूर्यकुमार यादव के नेतृत्व वाली टीम का सामना 5 मार्च को मुंबई में इंग्लैंड से दूसरे सेमीफाइनल में होगा।
विज्ञापन
भारत सेमीफाइनल में पहुंचा - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वेस्टइंडीज को पांच विकेट से हराकर भारतीय टीम ने लगातार तीसरी बार टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। अब सूर्यकुमार यादव के नेतृत्व वाली टीम का सामना 5 मार्च को मुंबई में इंग्लैंड से दूसरे सेमीफाइनल में होगा। गत विजेता भारत की नजरें इस टूर्नामेंट में सेमीफाइनल मैच जीतकर फाइनल खेलने पर होंगी। बता दें कि, रविवार को कोलकाता में खेले गए मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर वेस्टइंडीज को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। टीम ने 20 ओवर में चार विकेट पर 195 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम ने संजू सैमसन की 97 रनों की विस्फोटक पारी की मदद से 19.2 ओवर में पांच विकेट पर 199 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: IND Vs WI: संजू सैमसन ने ध्वस्त किए सारे समीकरण, किस तरह भारत ने वेस्टइंडीज से लिया 10 साल पुराना बदला? जानें

भारत सेमीफाइनल में पहुंचा - फोटो : IANS
टी20 विश्व कप में छह बार सेमीफाइनल मैच खेल चुका भारत
टी20 विश्व कप में भारतीय टीम का इतिहास काफी दमदार रहा है। वेस्टइंडीज को हराकर लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में जगह बनाने वाली टीम इंडिया अब तक कुल छह बार इस टूर्नामेंट के अंतिम चार में पहुंच चुकी है। भारत ने पहली बार 2007 में टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में प्रवेश किया था और महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में खिताब भी जीता था। 2014 में भारत फाइनल तक पहुंचा और उपविजेता रहा।

इसके बाद 2016 में टीम इंडिया सेमीफाइनल में पहुंची, लेकिन खिताबी मुकाबले में जगह बनाने से चूक गई। फिर 2022 में भारतीय टीम ने एक बार फिर अंतिम चार में जगह बनाई। 2024 में टीम इंडिया ने रोहित शर्मा के नेतृत्व में टी20 विश्व कप का खिताब जीता था। अब मौजूदा संस्करण में टीम इंडिया सेमीफाइनल में पहुंच गई है।

इस तरह 2007, 2014, 2016, 2022, 2024 और 2026 (या मौजूदा संस्करण) को मिलाकर भारत छह बार टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंच चुका है। तीन बार टीम फाइनल में पहुंची है और दो बार टी20 विश्व कप का खिताब जीता है।

ये भी पढ़ें: Sanju Samson: धैर्य और साहस के असली पहचान हैं संजू सैमसन, टीम से बाहर हुए, लेकिन जब वापसी की तो तहलका मचा दिया

सेमीफाइनल में पहुंचा भारत - फोटो : IANS
सबसे ज्यादा बार सेमीफाइनल में पहुंचने वाली तीसरी टीम बनी सूर्यकुमार की सेना
इसी के साथ भारतीय टीम ने टी20 विश्व कप इतिहास में एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। सेमीफाइनल में पहुंचने के मामले में भारत ने अब पाकिस्तान और इंग्लैंड की बराबरी कर ली है। टीम इंडिया अब तक छह बार टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में जगह बना चुकी है, जो उसकी निरंतरता और बड़े टूर्नामेंटों में दमदार प्रदर्शन को दर्शाता है। यह आंकड़ा बताता है कि भारत पिछले कई वर्षों से टी20 क्रिकेट में लगातार मजबूत दावेदार बना हुआ है।

टी20 विश्व कप के इतिहास में सबसे ज्यादा सेमीफाइनल मुकाबले खेलने वाली टीमें
  • पाकिस्तान (2007, 2009, 2010, 2012, 2021, 2022)
  • भारत (2007, 2014, 2016, 2022, 2024, 2026)
  • इंग्लैंड (2010, 2016, 2021, 2022, 2024, 2026)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें