फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs WI: वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेटर सैमी बोले- धोनी की टक्कर के कप्तान हैं हिटमैन रोहित, भारतीय टीम का भविष्य सुरक्षित

Fri, 28 Jan 2022 08:36 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मस्कट

सार

सैमी ने कहा कि कीरोन पोलार्ड की कप्तानी वाली विंडीज टीम के लिए आगामी भारत दौरे में चीजें आसान नहीं होंगी। उन्होंने कहा कि पोलार्ड लंबे समय से भारत में खेल रहे हैं और वह परिस्थितियों को बखूबी जानते हैं।
विज्ञापन
रोहित धोनी - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान डेरेन सैमी को लगता है कि रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय क्रिकेट सुरक्षित हाथों में है। उन्होंने टीम के साथी खिलाड़ियों से सर्वश्रेष्ठ निकालने की काबिलियत के मामले में भारत के इस सीनियर बल्लेबाज को महान क्रिकेटर एमएस धोनी के बराबर ही रखा।
विज्ञापन


पांच बार आईपीएल का खिताब जीतने वाली टीम मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा अब फिट हो चुके हैं और छह फरवरी से अहमदाबाद में वेस्टइंडीज के खिलाफ शुरू हो रही तीन वनडे और तीन टी20 मैचों की सीरीज में भारतीय टीम की जिम्मेदारी उठाएंगे। बीसीसीआई ने विराट कोहली को वनडे कप्तानी से हटा दिया था जिसके बाद रोहित शर्मा को कप्तान बनाया गया। 

डेरेन सैमी ने लीजेंड्स लीग क्रिकेट के मौके पर कहा कि विराट कोहली मैदान पर अपने प्रदर्शन में शानदार रहे हैं। मुझे नहीं लगता कि इससे टीम प्रभावित होगी। उन्होंने कहा कि रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस के साथ शानदार कप्तान रहे हैं, जो काफी प्रेरणादायी कप्तान हैं। मैंने आईपीएल में उन्हें मुंबई की कप्तानी करते हुए देखा है। वह जीत दर्ज करने वाले कप्तानों जैसे एमएस धोनी, गौतम गंभीर के साथ शामिल हैं।
विज्ञापन


पोलार्ड की टीम के लिए भारत दौरा आसान नहीं  
सैमी ने कहा कि कीरोन पोलार्ड की कप्तानी वाली विंडीज टीम के लिए आगामी भारत दौरे में चीजें आसान नहीं होंगी। उन्होंने कहा कि पोलार्ड लंबे समय से भारत में खेल रहे हैं और वह परिस्थितियों को बखूबी जानते हैं। मुझे लगता है कि वेस्टइंडीज भारत में अच्छा कर सकता है। 

भारतीय टीम को दक्षिण अफ्रीका से पिछली वनडे सीरीज में 0-3 से हार का सामना करना पड़ा जिससे पहले टेस्ट सीरीज में भी टीम 1-2 से हार गई थी। यह पूछने पर कि वेस्टइंडीज के लिए क्या यह चीज फायदेमंद रहेगी तो सैमी ने कहा कि भारत हमेशा अपने घरेलू मैदानों पर मजबूत रहा है और कुछ बेहतरीन वनडे खिलाड़ियों की बदौलत टीम मजबूत होगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें