फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs WI: भारत के गेंदबाजी कोच ने रविचंद्रन अश्विन की जमकर तारीफ की, कहा- वह भारत के महानतम मैच विजेता

Sat, 15 Jul 2023 11:00 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, डोमिनिका

सार

अश्विन ने मैच में कुल 12 विकेट लिए। इन्होंने भारत के लिए आठवीं बार एक मैच में 10 या उससे ज्यादा विकेट लिए हैं। इस मामले में अश्विन ने अनिल कुंबले (आठ) की बराबरी कर ली। हरभजन सिंह ने पांच बार मैच में 10 या उससे अधिक विकेट लिए थे।
विज्ञापन
रविचंद्रन अश्विन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के गेंदबाजी कोच पारस म्हाम्ब्रे ने रविचंद्रन अश्विन को भारत के महानतम मैच विनर में से एक बताया। उन्होंने पहले ही टेस्ट में 171 रन बनाने वाले यशस्वी जायसवाल की परिपक्वता की भी तारीफ की। अश्विन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ डोमिनिका टेस्ट की पहली पारी में पांच और दूसरी पारी में सात विकेट लिए। टीम इंडिया ने इस मैच को पारी और 141 रन के अंतर से जीता।
विज्ञापन


पारस म्हाम्ब्रे ने कहा, ''पहली पारी में बड़ा स्कोर बनाना जरूरी था जो हमने बनाया। इससे गेंदबाजों को मदद मिली। अश्विन और जडेजा ने कमाल की गेंदबाजी की। ड्रेसिंग रूम में हम गेंदबाज के प्रदर्शन की अहमियत समझते हैं। मेरे हिसाब से अश्विन देश के महानतम मैच विनर में से एक हैं। उन्होंने हमारे लिए कई मैच जीते हैं और लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है।'' जायसवाल की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने जिस तरह से बल्लेबाजी की, वह शानदार थी। उन्होंने अपने पहले ही टेस्ट में कठिन विकेट पर शतक जमाया जिस पर स्ट्रोक्स खेलना भी आसान नहीं था।

मैच में क्या हुआ?
वेस्टइंडीज ने मैच में टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। उसने पहली पारी में 150 रन बनाए। इसके जवाब में भारत ने पहली पारी में पांच विकेट पर 429 रन बनाए। टीम इंडिया को 271 रनों की बढ़त हासिल हुई। वेस्टइंडीज की टीम दूसरी पारी में 130 रनों पर सिमट गई। इस तरह टीम इंडिया ने मैच को अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ ही रोहित शर्मा की टीम सीरीज में 1-0 से आगे हो गई है। दोनों टीमों के बीच सीरीज का दूसरा मुकाबला 20 जुलाई से त्रिनिदाद में होगा। भारत ने एशिया के बाहर पारी के अंतर से सबसे बड़ी जीत हासिल की है।
विज्ञापन


अश्विन ने हासिल की कई उपलब्धियां
अश्विन ने मैच में कुल 12 विकेट लिए। इन्होंने भारत के लिए आठवीं बार एक मैच में 10 या उससे ज्यादा विकेट लिए हैं। इस मामले में अश्विन ने अनिल कुंबले (आठ) की बराबरी कर ली। हरभजन सिंह ने पांच बार मैच में 10 या उससे अधिक विकेट लिए थे। इसके अलावा अश्विन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ छठी बार पारी में पांच या उससे अधिक विकेट लिए। भारत और वेस्टइंडीज के बीच टेस्ट में वह ऐसा करने वाले दूसरे गेंदबाज बन गए। उन्होंने वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज मैल्कम मॉर्शल को पीछे छोड़ दिया। हरभजन सिंह ने पांच बार भारत-वेस्टइंडीज के बीच टेस्ट में एक पारी में पांच या उससे अधिक विकेट लिए थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें