भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी-20 मैच में टीम इंडिया को एक बड़ा झटका लगा है। टीम के तेज गेंदबाज दीपक चाहर चोटिल होकर मैच से बाहर हो गए। हालांकि, चोटिल होने से पहले उन्होंने अपने 11 गेंदों की गेंदबाजी में वेस्टइंडीज के दोनों सलामी बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया। लेकिन इसके बाद दूसरे ओवर की आखिरी गेंद करने से पहले वह परेशान दिखे और मैदान पर ही बैठ गए।
भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी-20 मैच में टीम इंडिया को एक बड़ा झटका लगा है। टीम के तेज गेंदबाज दीपक चाहर चोटिल होकर मैच से बाहर हो गए। हालांकि, चोटिल होने से पहले उन्होंने अपने 11 गेंदों की गेंदबाजी में वेस्टइंडीज के दोनों सलामी बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया। लेकिन इसके बाद दूसरे ओवर की आखिरी गेंद करने से पहले वह परेशान दिखे और मैदान पर ही बैठ गए। उन्हें अपना ओवर पूरा किए बगैर ही मैदान छोड़ना पड़ा और फिर वेंकटेश अय्यर ने एक गेंद डालकर ओवर खत्म किया।
विज्ञापन
दीपक ने वेस्टइंडीज की पारी का तीसरा ओवर डाला, जिसमें पहली दो गेंदों पर शाई होप ने चौके जड़े और फिर तीसरी गेंद पर बीट हुए। चौथी गेंद पर चाहर ने शाई होप को विकेटकीपर ईशान किशन के हाथों कैच आउट करवा दिया। इसके बाद दीपक चाहर के दूसरे ओवर की पांचवीं गेद पर भी कोई रन नहीं गया, लेकिन अगली गेंद फेंकते हुए दीपक चाहर के पैर की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया और वह गेंद को जमीन पर फेंककर मैदान पर बैठ गए। इसके बाद फिजियो को तुरंत बुलाया गया, लेकिन चाहर का दर्द कम नहीं हुआ और फिजियो ने उन्हें मैदान से बाहर जाने की सलाह दी, जिसके बाद वेंकटेश अय्यर ने ओवर की आखिरी गेंद फेंकी।
दीपक चाहर इस सीरीज में दूसरी बार चोटिल हुए हैं। वह लय में नजर आ रहे हैं और शानदार गेंदबाजी के साथ-साथ बल्लेबाजी में भी योगदान दे रहे हैं। ऐसे में उनकी चोट भारत की चिंता बढ़ा सकती है।
विज्ञापन
मैच में भारत ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सूर्यकुमार यादव (65) और वेंकटेश अय्यर के 35 रन की नाबाद पारी के दम पर 184 रन बनाए। इसके बाद वेस्टइंडीज ने 100 रन के स्कोर पर अपने छह विकेट गंवा दिए थे।