लगातार बारिश से चौथे टेस्ट के शुरुआती 3 दिन का खेल धुलने के बाद मैच का चौथा दिन भी एक भी गेंद फेंके बगैर खत्म कर दिया गया। खेल के लगातार 4 दिन बारिश से धुलने के बाद अब मैच में परिणाम के कोई आसार नहीं हैं।
पहले दिन बारिश से खेल बाधित होने से पहले वेस्टइंडीज ने 22 ओवर के खेल में 2 विकेट पर 62 रन बना लिए थे। इसके बाद अगले 4 दिन खेल शुरू नहीं हो सका। LIVE SCORECARD
अब सोमवार मैच का अंतिम दिन होगा और अभी ओक भी पारी पूरी नहीं हो सकी है। फिलहाल 22 ओवर के खेल में भारतीय टीम की ओर से इशांत शर्मा और आर अश्विन एक-एक सफलता हासिल कर चुके थे।
हालांकि टॉस गंवाने के बाद मैच में भारत की शुरुआत शानदार रही थी क्योंकि टीम ने महज 48 रन तक दो विकेट झटक लिए थे। लेकिन बारिश ने भारतीय गेंदबाजों की सफलता को आगे चलने नहीं दिया।
पहले ही 2-0 से चार मैचों की टेस्ट सीरीज अपने नाम कर चुकी टीम इंडिया के लिए यह मैच इस लिहाज से खास है क्योंकि मुकाबले में जीत की सूरत में नंबर वन का ताज बचाए रख सकता है। मैच ड्ऱॉ भी हुआ तो शीर्ष रैंकिंग भारत के हाथ से फिसल जाएगी और पाकिस्तान पहली बार नंबर वन टीम बन जाएगी।