बल्लेबाजी के दौरान कायेल मेयर्स
- फोटो : सोशल मीडिया
दोनों कप्तानों का प्रदर्शन
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने इस मैच में बेहतरीन कप्तानी की। पहले टॉस जीतकर सही फैसला किया। इसके बाद अपने गेंदबाजों का शानदार इस्तेमाल कर वेस्टइंडीज को 164 के स्कोर पर रोका। लक्ष्य का पीछा करते हुए आक्रामक शुरुआत दी। वो चोटिल होने के चलते लंबी पारी नहीं खेल पाए, लेकिन पांच गेंदों में 11 रन बनाकर भारतीय टीम को लय पकड़ाई।
वेस्टइंडीज के कप्तान निकलोस पूरन के लिए यह मैच कुछ खास नहीं रहा। बल्लेबाजी के दौरान उन्होंने 23 गेंदों में 22 रन की धीमी पारी खेली और अहम मौके पर आउट हो गए। गेंदबाजी के दौरान भी वो अपने गेंदबाजों का सही इस्तेमाल नहीं कर सके और मैच हार गए।
भारत के लिए कैसा रहा मैच
सकारात्मक पहलूः गेंदबाजी में आवेश खान को छोड़ सभी ने अच्छा प्रदर्शन किया। भुवनेश्वर ने दो और हार्दिक-अर्शदीप ने एक-एक विकेट लिया। सभी का इकोनॉमी रेट अचछा रहा और भारत ने वेस्टइंडीज को बड़ा स्कोर नहीं बनाने दिया। बल्लेबाजी में सूर्यकुमार यादव ने कमाल किया और 44 गेंद में 76 रन की बेहतरीन पारी खेली। श्रेयस अय्यर ने धीमी, लेकिन उपयोगी पारी खेली। अंत में ऋषभ पंत ने शानदार अंदाज में मैच खत्म किया।
नकारात्मक पहलूः कप्तान रोहित की चोट भारत के लिए सबसे बड़ी चिंता का विषय है। वहीं, आवेश खान लगातार महंगे साबित हो रहे हैं। उन्होंने पिछले मैच में भी खराब गेंदबाजी की थी और भारत की हार का कारण बने थे। इस मैच में भी उन्होंने बिना कोई विकेट लिए तीन ओवर में 47 रन खर्च किए। बल्लेबाजी में श्रेयस अय्यर ने 27 गेंद में 24 रन बनाए। टी20 में यह पारी स्वीकार नहीं की जा सकती। वहीं, हार्दिक सिर्फ चार रन बनाकर आउट हो गए। आने वाले मैचों में उन्हें मैच खत्म करने होंगे।