फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs WI Records: भारत के खिलाफ छह विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने मैकॉय, दूसरे टी20 में बने ये रिकॉर्ड्स

Tue, 02 Aug 2022 11:52 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बासेतेरे

सार

भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 मैच में कैरिबियाई गेंदबाज ओबेड मैकॉय ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। यहां हम सभी रिकॉर्ड्स के बारे में बता रहे हैं। 
 
विज्ञापन
ओबेड मैकॉय - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज के दूसरे मैच में कई रिकॉर्ड बने। इस मैच में टीम इंडिया के बल्लेबाज पूरी तरह फेल हुए और भारतीय टीम सिर्फ 138 रन बना पाई। वेस्टइंडीज ने पांच विकेट खोकर मैच जीत लिया और कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज ओबेड मैकॉय ने इस मैच में अपने चार ओवर में 17 रन देकर छह विकेट लिए। इसमें एक मेडन ओवर भी शामिल था। मैकॉय दुनिया के पहले गेंदबाज बने, जिन्होंने किसी टी20 मैच में भारत के खिलाफ छह विकेट लिए। वो वेस्टइंडीज के पहले गेंदबाज बने, जिसने किसी टी20 मैच में छह विकेट लिए हैं। वहीं, वो दुनिया के छठे गेंदबाज बने, जिन्होंने टी20 में यह कारनामा किया है। यहां हम भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरे टी20 मैच में बने सभी रिकॉर्ड के बारे में बता रहे हैं। 
विज्ञापन

टी20 में छह विकेट लेने वाले छठे गेंदबाज बने मैकॉय

17 रन देकर छह विकेट लेने वाले ओबेड मैकॉय दुनिया के छठे गेंदबाज बने, जिन्होंने किसी अंतरराष्ट्रीय टी20 मैच में छह विकेट लिए हैं। श्रीलंका के अंजता मेंडिस पहले गेंदबाज थे, जिन्होंने यह कारनामा किया था। मेंडिस दो बार ऐसा कर चुके हैं और वो यह रिकॉर्ड बनाने वाले एकमात्र गेंदबाज हैं। वहीं, भारत के दीपक चाहर और युजवेन्द्र चहल भी यह कारनामा कर चुके हैं। दीपक चाहर के बाद मैकॉय दूसरे तेज गेंदबाज है, जिन्होंने यह कारनामा किया है। 
 
अंतरराष्ट्रीय टी20 मैच में छह विकेट लेने वाले गेंदबाज
गेंदबाज प्रदर्शन विपक्षी टीम मैदान साल
दीपक चाहर 6/7 बांग्लादेश नागपुर 2019
अजंता मेंडिस 6/8 जिम्बाब्वे हंबनटोटा 2012
अजंता मेंडिस 6/16 ऑस्ट्रेलिया पाल्लेकल 2011
ओबेड मैकॉय 6/17 भारत  बासेतेरे 2022
युजवेन्द्र चहल 6/25 इंग्लैंड बेंगलुरु 2017
एश्टन एगर  6/30 न्यूजीलैंड विलिंगटन 2021


भारत के खिलाफ टी20 में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन
छह विकेट लेने के साथ ही मैकॉय टी20 में सबसे बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले भारतीय बन गए। उनसे पहले यह रिकॉर्ड श्रीलंका के वनिंदू हसरंगा के नाम था। हसरंगा ने पिछले साल भारत के खिलाफ नौ रन देकर चार विकेट लिए थे। वेस्टइंडीज के ही सैमी और न्यूजीलैंड के सैंटनर भारत के खिलाफ चार विकेट ले चुके हैं। 
 
टी20 मैच में भारत के खिलाफ सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन
गेंदबाज प्रदर्शन मैदान साल
ओबेड मैकॉय 6/17 बासेतेरे 2022
वनिंदु हसरंगा 4/9 कोलंबो 2021
मिशेल सैंटनर  4/11 नागपुर 2016
डेरेन सैमी  4/16 पोर्ट ऑफ स्पेन 2011
विज्ञापन

वेस्टइंडीज के लिए सबसे बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले गेंदबाज
ओबेड मैकॉय ने इस मैच में वेस्टइंडीज के लिए टी20 में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। उनसे पहले यह रिकॉर्ड कीमो पॉल के नाम था, जिन्होंने 2018 में बांग्लादेश के खिलाफ 15 रन देकर पांच विकेट लिए थे। उनसे पहले डेरेन सैमी, जेसन होल्डर और ओशेन थॉमस भी टी20 में वेस्टइंडीज के लिए पांच विकेट ले चुके हैं। 
 
टी20 में वेस्टइंडीज के लिए सबसे बेहतरीन प्रदर्शन
गेंदबाज प्रदर्शन विपक्षी टीम मैदान साल
ओबेड मैकॉय 6/17 भारत बासेतेरे 2022
कीमो पॉल 5/15 बांग्लादेश मीरपुर 2018
डेरेन सैमी 5/26 जिम्बाब्वे पोर्ट ऑफ स्पेन 2010
जेसन होलडर  5/27 इंग्लैंड ब्रिजटाउन 2022
ओशेन थॉमस 5/28 श्रीलंका पाल्लेकल 2020
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें