फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs WI 1st ODI Photos: फील्डिंग के दौरान पुश अप करने लगे धवन, संजू की विकेटकीपिंग के दीवाने हुए फैंस

Sat, 23 Jul 2022 11:53 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, त्रिनिदाद

सार

भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज का पहला मैच टीम इंडिया के नाम रहा। तीन रन से यह मैच जीतकर भारत ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। इस मैच के दौरान भारतीय खिलाड़ियों ने जमकर मस्ती की। 
 
विज्ञापन
भारत बनाम वेस्टइंडीज - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज का पहला मैच भारत ने तीन रन से जीत लिया। इस जीत के साथ ही भारत सीरीज में 1-0 से आगे हो गया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 305 रन बनाए थे। इसके जवाब में वेस्टइंडीज की टीम 302 रन ही बना सकी और भारत ने यह मैच तीन रन से जीत लिया। इस मैच के दौरान भारतीय खिलाड़ियों ने जमकर मस्ती की। फील्डिंग के दौरान भारतीय कप्तान शिखर धवन पुश अप करने लगे। उनकी यह हरकत देखकर सभी खिलाड़ी हंसने लगे। इसके अलावा संजू सैमसन ने अपनी विकेटकीपिंग से सभी फैंस का दिल जीत लिया। हालांकि, शुभमन गिल अपनी गलती के चलते रन आउट हो गए और उनकी जमकर आलोचना हुई। यहां हम इस मैच से जुड़े खास लम्हें तस्वीरों में दिखा रहे हैं। 
विज्ञापन

संजू सैमसन - फोटो : सोशल मीडिया
इस मैच में संजू सैमसन बल्ले के साथ कुछ खास नहीं कर पाए वो 18 गेंद में 12 रन बनाकर आउट हुए, लेकिन अपनी विकेटकीपिंग से उन्होंने सभी का दिल जीत लिया। मैच के आखिरी ओवर में मोहम्मद सिराज ने दवाब में आकर लेग स्टंप के बहुत बाहर वाइड गेंद कर दी थी, लेकिन सैमसन ने शानदार डाइव लगाकर गेंद को रोक लिया। इस वजह से वेस्टइंडीज की टीम को चार रन नहीं मिले और बाद में यही चार रन जीत और हार का अंतर साबित हुए। 
 

शिखर धवन - फोटो : सोशल मीडिया
इस मैच में फील्डिंग के दौरान भारतीय कप्तान शिखर धवन ने जमकर मस्ती की। गेंद पकड़ने के बाद उन्होंने मैदान में ही पुश करना शुरू कर दिया। उनको पुश अप करता देख सभी खिलाड़ी हंसने लगे। धवन का यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है और फैंस को पसंद आ रहा है। 
 

भारत बनाम वेस्टइंडीज - फोटो : सोशल मीडिया
वेस्टइंडीज के कप्तान निकोलस पूरन ने भी इस मैच के दौरान कमाल का कैच पकड़ा। उन्होंने श्रेयस अय्यर को आउट किया। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए श्रेयस अर्धशतक लगाने के बाद तेजी से रन बनाने की कोशिश में थे और ऑफ साइड में बड़ा शॉट खेला था, लेकिन पूरन ने हवा में डाइव लगाकर एक हाथ से शानदार कैच पकड़ा। 

भारत बनाम वेस्टइंडीज - फोटो : सोशल मीडिया
वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच में शुभमन गिल ने अच्छी शुरुआत करने के बाद गलती की और विकेट गंवा दिया। गिल ने 53 गेंद में 64 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से छह चौके और दो छक्के निकले। हालांकि, वो एक रन लेते समय काफी धीरे दौड़ रहे थे और पूरन ने सटीक थ्रो मारकर उन्हें रन आउट कर दिया। 

शिखर धवन और मोहम्मद सिराज - फोटो : सोशल मीडिया
शिखर धवन और मोहम्मद सिराज इस मैच में भारत की जीत के हीरो रहे। दोनों ने अच्छा प्रदर्शन किया। पहले धवन ने बल्ले के साथ बेहतरीन पारी खेली। उन्होंने गिल के साथ 119 रन और श्रेयस के साथ 94 रन की साझेदारी की। वहीं, सिराज ने 57 रन देकर दो विकेट लिए। 

मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल और दीपक हुड्डा - फोटो : सोशल मीडिया
मोहम्मद सिराज ने इस मैच में दो बेहद अहम विकेट निकाले। उन्होंने पहले शाई होप को आउट कर टीम इंडिया को पहली सफलता दिलाई। इसके बाद वेस्टइंडीज के कप्तान निकोलस पूरन को आउट कर अंतिम समय में भारत को मैच में आगे कर दिया। उन्होंने आखिरी ओवर में 15 रन का सफलतापूर्वक बचाव किया। 

भारत बनाम वेस्टइंडीज लाइव स्कोर: विकेट लेने के बाद शार्दुल ठाकुर - फोटो : सोशल मीडिया
शार्दुल ठाकुर ने भी इस मैच में गेंद के साथ बेहतरीन प्रदर्शन किया। उन्होंने क्रीज पर जम चुके काइल मायर्स और शमराह ब्रूक्स को आउट कर अपनी टीम को मैच में वापस लाए। उन्होंने दोनों सेट बल्लेबाजों को आउट कर वेस्टइंडीज पर दबाव बनाया। 

भारत बनाम वेस्टइंडीज लाइव स्कोर: बल्लेबाजी के दौरान शिखर धवन - फोटो : सोशल मीडिया
शिखर धवन इस मैच में शतक लगाने से चूक गए। उन्होंने 99 गेंद में 97 रन बनाए और उनके बल्ले से 10 चौके और तीन छक्के निकले। धवन ने पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की, लेकिन खुद शतक से चूक गए। वो छठी बार नर्वस नाइंटी का शिकार हुए। 
विज्ञापन

शुभमन गिल - फोटो : सोशल मीडिया
लंबे समय बाद भारत की वनडे टीम में लौटे शुभमन गिल इस मैच में शानदार लय में थे। उन्होंने 53 गेंद में 64 रन की बेहतरीन पारी खेली। बाकी दोनों मैच में गिल से और बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें