फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs UAE: 'हम बड़े नाम सुनकर खौफजदा हो गए', भारत से मिली करारी शिकस्त के बाद यूएई के कोच का कबूलनामा

Wed, 10 Sep 2025 11:50 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कोच राजपूत ने हार के बाद कहा, 'वे इस तरह के गेंदबाजों का सामना कभी नहीं करते, वे बड़े नामों से दबाव में आ गए।' कुलदीप यादव ने चार विकेट लिए। शिवम दुबे ने भी तीन विकेट अपने नाम किए। वरुण चक्रवर्ती, अक्षर पटेल और जसप्रीत बुमराह जैसे गेंदबाजों ने एक एक विकेट लेकर अपनी भूमिका बखूबी निभाई।
विज्ञापन
लालचंद राजपूत-भारतीय टीम - फोटो : ANI/PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के मुख्य कोच लालचंद राजपूत ने कहा कि उनके बल्लेबाजों को पहली बार इतनी बेहतरीन गेंदबाजी का सामना करना पड़ा और वे विपक्षी खेमे के बड़े नामों के दबाव में आ गए। बता दें कि, टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी यूएई की टीम 13.1 ओवर में सिर्फ 57 रन बना पाई। जवाब में भारतीय टीम ने 4.3 ओवर यानी महज 27 गेंदों में एक विकेट पर 60 रन बनाकर नौ विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया। 
विज्ञापन

'बड़े नामों से दबाव में आ गए'
पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कोच राजपूत ने हार के बाद कहा, 'वे इस तरह के गेंदबाजों का सामना कभी नहीं करते, वे बड़े नामों से दबाव में आ गए।' कुलदीप यादव ने चार विकेट लिए। शिवम दुबे ने भी तीन विकेट अपने नाम किए। वरुण चक्रवर्ती, अक्षर पटेल और जसप्रीत बुमराह जैसे गेंदबाजों ने एक एक विकेट लेकर अपनी भूमिका बखूबी निभाई।
विज्ञापन

स्पिनरों ने बदल दी स्थिति
भारत ने पहले मैच में ज्यादा स्पिन गेंदबाजों को खिलाने का फैसला किया और बुमराह के रूप में सिर्फ एक विशेषज्ञ तेज गेंदबाज को उतारा। अर्शदीप सिंह को टीम में जगह नहीं दी। राजपूत ने आगे कहा, 'विश्व चैंपियन टीम अन्य टीमों को धूल चटा देंगी। पावरप्ले तक तो सब ठीक था, लेकिन जैसे ही स्पिनरों ने खेलना शुरू किया, स्थिति बदल गई। ज्यादा टर्न नहीं था, लेकिन अगर कुलदीप और वरुण गेंदबाजी कर रहे हों तो बड़े बल्लेबाज भी उनके सामने जूझते हैं। इसके अलावा, अगर अर्शदीप अंतिम एकादश में जगह नहीं बना पाते हैं तो इससे आपको (भारतीय) टीम की गहराई का अंदाजा हो जाता है।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें