फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs SL: श्रीलंका के खिलाफ काली पट्टी बांधकर उतरी भारतीय टीम, पहलगाम हमले के पीड़ितों के प्रति जताया दुख

Sun, 27 Apr 2025 01:17 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो

सार

बारिश के कारण तीन घंटे की देरी से शुरू हुए भारत और श्रीलंका के मैच में भारतीय टीम पहले गेंदबाजी कर रही है। मैच 39-39 ओवर का कर दिया गया है। यह टूर्नामेंट डबल राउंड रॉबिन प्रारूप में खेला जा रहा है।
विज्ञापन
भारतीय महिला क्रिकेट टीम - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकी हमले के पीड़ितों के प्रति शोक जताने के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम बांह पर काला बैंड पहनकर मैदान पर उतरीं। भारत और श्रीलंका रविवार से शुरू हुई महिला त्रिकोणीय वनडे सीरीज के पहले मैच में कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में आमने-सामने है। इस सीरीज की तीसरी टीम दक्षिण अफ्रीका है। यह टूर्नामेंट श्रीलंका में खेला जा रहा है।
विज्ञापन

बारिश के कारण तीन घंटे की देरी से शुरू हुए इस मैच में भारत पहले गेंदबाजी कर रहा है। मैच 39-39 ओवर का कर दिया गया है। भारत के लिए श्री चरणी और काशवी गौतम डेब्यू कर रही हैं। यह टूर्नामेंट डबल राउंड रॉबिन प्रारूप में खेला जा रहा है। भारत अपना पहला मैच श्रीलंका के खिलाफ खेल रहा है। तीनों टीमें चार-चार मैच खेलेंगी और शीर्ष पर रहने वाली दो टीमें फाइनल के लिए क्वालिफाई करेंगी। सभी मैच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले जाएंगे। 

स्मृति मंधाना - फोटो : ANI
पहलगाम में आतंकियों ने 26 बेगुनाहों की हत्या की
पहलगाम के बायसरन घाटी में मंगलवार को आतंकवादियों ने 26 लोगों की हत्या कर दी थी, जिनमें से अधिकांश पर्यटक थे। पाकिस्तान स्थित प्रतिबंधित आतंकवादी समूह लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के ही एक छोटे समूह द रेजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) ने हमले की जिम्मेदारी ली थी। इस हमले की दुनिया भर में कड़ी निंदा की गई है।

पहलगाम हमले के एक दिन बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार शाम को नई दिल्ली में सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति (सीसीएस) की बैठक हुई और महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 1960 की सिंधु जल संधि पर रोक लगाने, अटारी में एकीकृत जांच चौकी को तत्काल प्रभाव से बंद करने का भी फैसला किया। यह घोषणा की गई कि दक्षेस वीजा छूट योजना (एसवीईएस) के तहत पाकिस्तानी नागरिकों को भारत की यात्रा करने की अनुमति नहीं दी जाएगी और पाकिस्तानी नागरिकों को अतीत में जारी किए गए ऐसे किसी भी वीजा को रद्द माना जाएगा।
विज्ञापन

प्लेइंग-11 इस प्रकार है-

श्रीलंका: चमारी अट्टापट्टू (कप्तान), हसिनी परेरा, हर्षिता समरविक्रमा, कविशा दिलहारी, नीलाक्षी डी सिल्वा, अनुष्का संजीवनी (विकेटकीपर), हंसिमा करुणारत्ने, पिउमी बदलगे, अचिनी कुलसुरिया, इनोका राणावीरा, मल्की मदारा।

भारत: स्मृति मंधाना, प्रतिका रावल, हरलीन देयोल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमाह रॉड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, काशवी गौतम, अरुंधति रेड्डी, स्नेह राणा, श्री चरणी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें