फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2025: इस सत्र में अपने प्रदर्शन से खुश हैं LSG के रवि बिश्नोई, कहा- उतार-चढ़ाव खेल का हिस्सा, लेकिन मैं...

Sun, 27 Apr 2025 12:57 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

बिश्नोई ने शनिवार को मुंबई के खिलाफ मैच से पहले कहा, 'अब तक टूर्नामेंट अच्छा रहा है। फ्रेंचाइजी ने भी मुझ पर भरोसा दिखाया है, अच्छा ग्राफ रहा है, उतार-चढ़ाव किसी भी खेल का हिस्सा हैं, लेकिन मैं संयमित बना रहा हूं।'
विज्ञापन
ऋषभ पंत-रवि बिश्नोई-प्रिंस यादव - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और लखनऊ सुपर जाएंट्स के लेग स्पिनर रवि बिश्नोई ने शनिवार को कहा कि वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने करियर ग्राफ से संतुष्ट हैं और सफेद गेंद के प्रारूपों में राष्ट्रीय टीम में जगह बनाने के लिए कड़ी प्रतिस्पर्धा से कोई दबाव महसूस नहीं करते हैं। दाएं हाथ के लेग स्पिनर बिश्नोई ने 2022 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण करने के बाद भारत के लिए 42 टी20 और एक वनडे मैच खेले हैं।
विज्ञापन

बिश्नोई ने शनिवार को मुंबई के खिलाफ मैच से पहले कहा, 'अब तक टूर्नामेंट अच्छा रहा है। फ्रेंचाइजी ने भी मुझ पर भरोसा दिखाया है, अच्छा ग्राफ रहा है, उतार-चढ़ाव किसी भी खेल का हिस्सा हैं, लेकिन मैं संयमित बना रहा हूं। मैं अपने कौशल और अपनी प्रक्रियाओं पर काम कर रहा हूं।'

बिश्नोई ने कहा कि राष्ट्रीय टीम में जो भी गेंदबाज चुना गया है, उसने अपनी छाप छोड़ी है। उन्होंने इस बात से इनकार किया कि एक खिलाड़ी के प्रदर्शन से दूसरे पर दबाव पड़ता है। उन्होंने कहा, 'यह भारतीय क्रिकेट के लिए अच्छा है क्योंकि जितनी प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी, क्रिकेट उतना ही विकसित होगा।'

बिश्नोई ने कहा, 'यह एक स्वस्थ प्रतिस्पर्धा है, जिसे भी मौका मिल रहा है वह अच्छा प्रदर्शन कर रहा है और आपको बस अपनी बारी का इंतजार करना है और जब भी मौका मिले, उसका पूरा फायदा उठाना है। मुझ पर ऐसा कोई दबाव नहीं है क्योंकि यह आईपीएल है। इसलिए आपको खुद को साबित करने के मौके मिलते हैं और जब आपको मौका मिलता है तो आपको भारतीय क्रिकेट के लिए भी खुद को साबित करना होता है।'
विज्ञापन

ऋषभ पंत की अगुआई वाली लखनऊ की निगाह जीत के अलावा अपने नेट रन रेट में सुधार करने पर भी होगी क्योंकि आगे इसकी भूमिका महत्वपूर्ण हो सकती है। इन दोनों टीम के अभी तक समान 10 अंक हैं, लेकिन मुंबई बेहतर नेट रन रेट के आधार पर चौथे जबकि लखनऊ की टीम छठे स्थान पर है। अब तक नौ मैचों में से इन दोनों ने पांच मैच जीते हैं और चार हारे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें