फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs SL Women's: दीप्ति के दोहरे प्रदर्शन से भारतीय महिला टीम ने श्रीलंका को 4 विकेट से हराया, 1-0 की बढ़त ली

Sat, 02 Jul 2022 04:04 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पल्लेकल

सार

एक वक्त टीम दबाव में आ गई थी, लेकिन गेंदबाजी में कमाल करने वाली प्लेयर ऑफ द मैच दीप्ति शर्मा और पूजा वस्त्राकर (2 विकेट व नाबाद 21) ने सातवें विकेट के लिए 38 रन की अटूट साझेदारी कर भारत को जीत दिला दी।
विज्ञापन
भारतीय महिला क्रिकेट टीम - फोटो : बीसीसीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अनुभवी खिलाड़ी दीप्ति शर्मा के दोहरे प्रदर्शन (3 विकेट व नाबाद 22 रन) से भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने शुक्रवार को श्रीलंका को पहले वनडे में 4 विकेट से हराया। श्रीलंका ने भारत के सामने 172 रन का लक्ष्य रखा। भारत ने 38 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 176 रन बनाकर जीत हासिल कर ली। आईसीसी वनडे चैंपियनशिप का हिस्सा 3 मैचों की शृंखला में भारत ने 1-0 की बढ़त बना ली है।
विज्ञापन


मिताली राज के संन्यास के बाद पूर्णकालिक एकदिवसीय कप्तान के रूप में हरमनप्रीत कौर की यह पहली वनडे जीत है। 123 रन तक भारत के तीन बल्लेबाज आउट हुए थे। इसके बाद 138 रन के स्कोर तक भारत के छह विकेट गिर गए।

टीम दबाव में आ गई, लेकिन गेंदबाजी में कमाल करने वाली प्लेयर ऑफ द मैच दीप्ति शर्मा और पूजा वस्त्राकर (2 विकेट व नाबाद 21) ने सातवें विकेट के लिए 38 रन की अटूट साझेदारी कर भारत को जीत दिला दी।
विज्ञापन


इसके अलावा भारत की ओर से कप्तान हरमनप्रीत ने 44, सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने 35, हरलीन देओल ने 34 रन का योगदान दिया। स्मृति मंधाना 4, यक्षिता भाटिया 1 और रिचा घोष मात्र 6 रन बनाकर आउट हुईं। श्रीलंका की ओर से इनोका रनवीरा ने 4, ओशादी राणासिंघे ने दो विकेट लिए।

श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेाजी का निर्णय लिया। 48.2 ओवर में 171 रन पर टीम ऑल आउट हो गई। हासिनी परेरा ने 37, कप्तान अटापट्टू 2, हंसिमा करुणारत्ने शून्य, हर्षिता समराविक्रमा 28, कविशा दिलहारी शून्य, निलाकाशी डिसिल्वा 43, अनुष्का संजीवनी 18, ओशादी राणासिंघे 8, रश्मि सिल्वा 7, इनोका रनवीरा 12 रन बनाकर आउट हुईं। भारत की ओर से रेणुका सिंह और दीप्ति शर्मा ने 3-3 विकेट लिए। पूजा वस्त्रकार ने दो बल्लेबाजों को आउट किया। राजेश्वरी गायकवाड़ व हरमनप्रीत को एक-एक विकेट मिला। एजेंसी
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें