फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INDvSL: साल के पहले मुकाबले पर बारिश ने फेरा पानी, भारत-श्रीलंका का गुवाहाटी टी-20 रद्द

Mon, 06 Jan 2020 11:22 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
भारत-श्रीलंका मैच रद्द - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

भारत और श्रीलंका के बीच रविवार को तीन मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला रद्द हो गया। यह मुकाबला गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में तय समयानुसार शाम सात बजे शुरू होने वाला था, लेकिन भारी बारिश की वजह साल के पहले मुकाबले पर पानी फिर गया।

विज्ञापन


6:30 बजे टॉस हुआ। भारत ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर श्रीलंका को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। मगर इसके कुछ ही मिनटों बाद झमाझम बारिश शुरू हो गई, जिसके बाद मैच में देरी हो सकती है, ऐसा बताया गया। मगर लगातार बारिश की वजह से मैदान का पहला निरीक्षण 8:15, दूसरा 9:00 और तीसरा निरीक्षण 9:30 बजे किया गया। 

हालांकि, 9:46 कट ऑफ टाइम रखा गया था। इस समय पर अगर मैच शुरू होता तो दोनों टीमों के बीच का खेल पांच-पांच ओवर का हो सकता था, लेकिन ऐसा हो न सका। बारिश के कारण मैदान काफी हद तक गीला हो गया था। बारिश रुक-रुक कर होती रही। बाद में अंपायरों और मैच अधिकारियों ने मैदान गीला होने के चलते मैच रद्द करने का फैसला किया।
विज्ञापन


इससे पहले भारतीय कप्तान विराट कोहली इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बता दें कि अब दोनों टीमों के बीच सीरीज का दूसरा मुकाबला सात जनवरी (मंगलवार) को इंदौर में खेला जाएगा। 

विज्ञापन

टीमेंः

भारत: भारत: विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, लोकेश राहुल, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), शिवम दुबे, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, शार्दुल ठाकुर, नवदीप सैनी और वाशिंगटन सुंदर।

श्रीलंका: लसिथ मलिंगा (कप्तान), दनुष्का गुणाथिलाका, अविष्का फर्नांडो, कुसल परेरा (विकेटकीपर), ओशादा फर्नांडो, भानुका राजपक्षे, धनंजय डी सिल्वा, दासुन शनाका, इसुरु उदाना, वानिंदु हसरंगा, लाहिरु कुमारा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें