फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीलंका को दोहरा झटका: भारत के खिलाफ सीरीज से बाहर हुआ स्टार बल्लेबाज, तेज गेंदबाज भी चोटिल

Fri, 16 Jul 2021 03:12 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

श्रीलंकाई टीम के पूर्व कप्तान और सीनियर बल्लेबाज कुसल परेरा चोटिल होकर पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं। 
विज्ञापन
कुसल परेरा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और श्रीलंका के बीच सीमित ओवरों की श्रृंखला के शुरू होने में अब कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं। लेकिन उससे पहले मेजबान टीम को एक बड़ा झटका लगा है। श्रीलंकाई टीम के पूर्व कप्तान और सीनियर बल्लेबाज कुसल परेरा चोटिल होकर पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं। 

विज्ञापन


कुसल परेरा को कंधे में चोट लगी है जिसकी वजह से वह अब भारत के खिलाफ होने वाली एकदिवसीय और टी-20 श्रृंखला से बाहर हो गए हैं। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड की तरफ से जारी आधिकारिक बयान में इस बार की पुष्टि की गई है। परेरा के अलावा तेज गेंदबाज बिनुरा फर्नांडो भी चोटिल हो गए हैं। हालांकि फर्नांडो फ़िलहाल भारत के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला से बाहर हुए हैं। 

बता दें कि परेरा इंग्लैंड का दौरा करने वाली श्रीलंका टीम के कप्तान थे लेकिन खिलाड़ियों और बोर्ड के बीच अनुबंध विवाद के कारण दासुन शनाका को भारत के खिलाफ कप्तान बनाया गया।
विज्ञापन


बात करें भारत के श्रीलंका दौरे की तो यहां टीम इंडिया को तीन वन-डे और इतने ही टी-20 मैचों की सीरीज खेलनी है। इसकी शुरुआत 18 जुलाई से वन-डे सीरीज के साथ होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें