फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs SL: रोहित शर्मा ने श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत की तारीफ में पढ़े कसीदे, साथ में इस बात को लेकर चेताया

Mon, 14 Mar 2022 10:42 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

टीम इंडिया ने श्रीलंका को दूसरे टेस्ट में 238 रन से हराकर दो मैचों की सीरीज 2-0 क्लीन स्वीप कर ली है। बेंगलुरु में खेले गए डे-नाइट टेस्ट में भारतीय टीम श्रीलंका के खिलाफ शुरू से अंत तक हावी रही और ढाई दिन में ही बाजी अपने नाम कर ली।
विज्ञापन
श्रेयस अय्यर - फोटो : twitter@BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीम इंडिया ने श्रीलंका को दूसरे टेस्ट में 238 रन से हराकर दो मैचों की सीरीज 2-0 क्लीन स्वीप कर ली है। बेंगलुरु में खेले गए डे-नाइट टेस्ट में भारतीय टीम श्रीलंका के खिलाफ शुरू से अंत तक हावी रही और ढाई दिन में ही बाजी अपने नाम कर ली। भारत की जीत में गेंदबाजों के साथ-साथ बल्लेबाजों खासकर श्रेयस अय्यर ने अहम योगदान दिया। उन्होंने दोनों पारियों में अर्धशतक लगाया और चुनौतीपूर्ण पिच पर अपनी बल्लेबाजी से प्रभावित किया। उन्हें मैच के बाद मैन ऑफ दी सीरीज दिया गया।

विज्ञापन


भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने भी श्रेयस की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे की गैरमौजूदगी में श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज में श्रेयस अय्यर पर बड़ी जिम्मेदारी थी जो उसने बखूबी निभाई। रोहित का मानना है कि अनुभव के साथ उनमें और निखार आएगा।

अय्यर के खेल पर रोहित शर्मा ने कहा, "श्रेयस ने टी-20 सीरीज की फॉर्म जारी रखी। उन्हें पता था कि रहाणे और पुजारा जैसे खिलाड़ियों की जगह लेने पर उसके ऊपर बड़ी जिम्मेदारी थी, जिसे उन्होंने बखूबी निभाया।" 
विज्ञापन


ऋषभ पंत की तारीफ के साथ हिदायत
अपनी आक्रामक बल्लेबाजी शैली से कई बार ऋषभ पंत विकेट सस्ते में गंवा देते हैं लेकिन भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने सोमवार को कहा कि मिनटों में मैच की तस्वीर बदलने की उनकी काबिलियत के चलते वे उसकी स्वाभाविक शैली को स्वीकार करने के लिए तैयार हैं। रोहित ने यह भी कहा कि पंत से हालात और पिच के अनुरूप बल्लेबाजी करने के लिए कहा गया है।

रोहित ने दूसरे टेस्ट के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा, "हमें पता है कि वह कैसे बल्लेबाजी करता है और एक टीम के रूप में हम उसे स्वाभाविक खेल दिखाने की स्वतंत्रता देना चाहते हैं। लेकिन उससे कहा गया है कि मैच की स्थिति और पिच को भी ध्यान में रखे।"

उन्होंने कहा, "वह बेहतर होता जा रहा है। कई बार ऐसा भी होता है कि आप सिर धुनने लगते हैं कि उसने ऐसा शॉट क्यो खेला लेकिन हमें उसे उसी रूप में स्वीकार करना होगा, जैसे वह खेलता है।"

उन्होंने कहा, "वह ऐसा खिलाड़ी है जो आधा घंटे या 40 मिनट में मैच का नक्शा बदल सकता है। उसकी विकेटकीपिंग भी बेहतरीन है और हर मैच में उसके प्रदर्शन में सुधार आ रहा है। डीआरएस के उसके फैसले भी सटीक हो रहे हैं।"

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें