फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs SL: जसप्रीत बुमराह ने भारतीय जमीन पर पहली बार झटके पांच विकेट, कपिल देव के इस रिकॉर्ड की बराबरी भी की

Sun, 13 Mar 2022 05:49 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु

सार

बुमराह वेस्टइंडीज, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका में दो-दो बार और ऑस्ट्रेलिया-भारत में एक-एक बार पारी में पांच विकेट चटकाए हैं। 
विज्ञापन
जसप्रीत बुमराह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीलंका के खिलाफ बेंगलुरु में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में जसप्रीत बुमराह ने घातक गेंदबाजी की। श्रीलंका की पहली पारी में उन्होंने पांच विकेट झटके। यह बुमराह का 29वां टेस्ट है और इसमें अब तक वह आठ बार पारी में पांच विकेट ले चुके हैं। भारतीय जमीन पर उन्होंने पहली बार ऐसा किया है।
विज्ञापन


इससे पहले बुमराह वेस्टइंडीज, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका में दो-दो बार और ऑस्ट्रेलिया-भारत में एक-एक बार पारी में पांच विकेट चटकाए हैं। पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर कपिल देव को छोड़कर किसी भी भारतीय गेंदबाज ने अपने पहले 29वें टेस्ट तक आठ बार पारी में पांच विकेट नहीं लिए थे। बुमराह के अलावा कपिल ने ही ऐसा किया था।

इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बुमराह के 300 विकेट भी पूरे हो गए। 29 टेस्ट में बुमराह ने 120 विकेट, 70 वनडे में 113 विकेट और 57 टी-20 अंतरराष्ट्रीय में बुमराह ने 67 विकेट लिए हैं। श्रीलंका के पास बुमराह की बेहतरीन स्विंग गेंदबाजी का कोई तोड़ नहीं था। उन्होंने कुशल मेंडिस, लाहिरु थिरिमाने, एंजेलो मैथ्यूज, निरोशन डिकवेला और एम्बुलडेनिया का विकेट लिया। 
विज्ञापन


इसकी बदौलत भारत ने श्रीलंका को 109 रन पर समेट दिया। बुमराह के अलावा रविचंद्रन अश्विन और मोहम्मद शमी ने दो-दो विकेट लिए, जबकि अक्षर पटेल को एक विकेट मिला। वहीं, भारत ने अपनी पहली पारी में 252 रन बनाए थे। इसमें श्रेयस अय्यर की 92 रन की पारी शामिल है। वहीं, श्रीलंका की ओर से एंजेलो मैथ्यूज ने सबसे ज्यादा 43 रन की पारी खेली।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें