फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs SL: दूसरे टेस्ट में भारत मजबूत, 622 रनों का पीछा करते हुए श्रीलंका लड़खड़ाई

Fri, 04 Aug 2017 07:27 PM IST
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
विज्ञापन
टीम इंडिया - फोटो : hindustan times
विज्ञापन
भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो के एसएससी मैदान पर खेले जा रहे सीरीज के दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन शुक्रवार को टीम इंडिया ने मैच में पकड़ मजबूत कर ली है। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक श्रीलंका ने पहली पारी में भारत के 622 रनों के विशाल स्कोर के जवाब में बल्लेबाजी करते हुए 50 रनों पर 2 विकेट गंवा दिए हैं। यह दोनों विकेट अश्विन ने लिए हैं। कप्तान चांदीमल 8 और कुशल मेडिंस 16 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। तीसरे दिन श्रीलंका को चांदीमल से एक बड़ी पारी की उम्मीद होगी। अगर कप्तान चांदीमल सहित अन्य बल्लेबाजों ने आगे बेहतर क्रिकेट नहीं खेली तो श्रीलंका की इस मैच में भी हार तय है। 
विज्ञापन

 

अपनी पारी के दूसरे ओवर में ही श्रीलंका ने उपुल थरंगा का ‌विकेट गंवा दिया

टीम इंडिया - फोटो : the indian express
अपनी पारी के दूसरे ओवर में ही श्रीलंका ने उपुल थरंगा का ‌विकेट गंवा दिया। थरंगा अपना खाता भी नहीं खोल सके। अश्विन ने थरंगा को केएल राहुल के हाथों कैच कराया। इसके बाद करुनारत्ने ने थोड़ा संभलकर खेलना शुरू किया लेकिन वह भी लंबी पारी नहीं खेल सके। उन्हें भी अश्विन ने अजिंक्य रहाणे के हाथों फर्स्ट स्लिप में कैच कराया। करुनारत्ने ने 25 रन बनाए। इससे पहले टीम इंडिया ने चायकाल के कुछ समय पश्चात 158 ओवर में 9 विकेट खोकर 622 रन पर अपनी पहली पारी घोषित कर दी।

दूसरे दिन टीम इंडिया की शुरुआत बेहद खराब रही

पुजारा
पहले दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने 90 ओवर में 3 विकेट पर 344 रन बनाए थे। पुजारा 128 और अजिंक्य रहाणे 103 रन बनाकर नाबाद थे। दूसरे दिन की शुरुआत में ही भारत ने चेतेश्वर पुजारा का विकेट गंवा दिया। पुजारा को करुनारत्ने ने उनके 133 रनों के निजी स्कोर पर पगबाधा आउट किया। पुजारा कल के अपने स्कोर में महज 5 रन ही जोड़ सके। 

अश्विन ने अपना 11 वां अर्धशतक लगाया

अश्विन - फोटो : SELF
इसके बाद अजिंक्य रहाणे और अश्विन ने पारी को आगे बढ़ाया। दोनों ने बेहतर बल्लेबाजी की। रहाणे ने अश्विन के साथ मिलकर 113 गेंदों में 63 रन की साझेदारी करके टीम इंडिया को 400 रन के पार लगाया। टीम इंडिया विशाल स्कोर की तरफ बढ़ रही थी कि तभी रहाणे अपना संयम खो बैठे और पुष्पकुमारा की गेंद पर आगे बढ़कर शॉट मारने के प्रयास में स्टंपिंग आउट हो गए।  उन्होंने 132 रन बनाए।  ये पुष्पकुमारा का टेस्ट में डेब्यू विकेट भी रहा। अश्विन ने अपना 11 वां अर्धशतक लगाया। उन्होंने सिक्स मारकर अपना अर्धशतक पूरा किया। अपनी 54 रनों की पारी के दौरान उन्होंने 2000 रन भी पूरे किए। सबसे तेज 2000 रन और 250 विकेट लेने के मामले में उन्होंने न्यूजीलैंड के महान रिचर्ड हेडली को पीछे छोड़ दिया। अश्विन ने यह रिकॉर्ड अपने 51 वें टेस्ट में बनाया। हेडली को इस कामयाबी के लिए 54 टेस्ट खेलना पड़ा। अर्धशतक बनाकर अश्विन हेराथ की गेंद पर बोल्ड हो गए। 
 

ऋद्धिमान साहा ने 67 रनों की पारी खेली 

साहा - फोटो : the indian express
इसके बाद आगे का मोर्चा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा ने संभाला। उन्होंने 67 रनों की पारी खेली। साहा ने पुष्पकुमारा द्वारा किए पारी के 143वें ओवर की चौथी गेंद पर एक रन लेकर अपने टेस्ट करियर का पांचवां अर्धशतक जमाया। उन्होंने 113 गेंदों में चार चौको की मदद से पचासा पूरा किया। उन्हें भी डिकवेला ने हेराथ की गेंद पर स्टंपिंग आउट किया। हार्दिक पांड्या पहले टेस्ट की तरह तेजी से बल्लेबाजी करने लगे ही ‌थे कि उनका विकेट पुष्पाकुमारा ने लिया। उन्होंने 20 रन बनाए और ऊंचा शॉट खेलने के चक्कर में आउट हो गए। पांड्या ने पुष्पकुमारा की गेंद पर हवाई फायर किया, लेकिन उनका शॉट सही नहीं लगा और लांग ऑफ पर मैथ्यूज ने आसान कैच लिया। 

 

जडेजा ने 70 रनों की नाबाद पारी खेली

रविंद्र जडेजा - फोटो : Cricket Country
अश्विन और  साहा के अर्धशतकों के बाद टीम इंडिया को एक और अर्धशतक रविंद्र जडेजा की तरफ से मिला। उन्होंने 70 रनों की नाबाद पारी खेली। उनहोंने अर्धशतक का जश्न बैट को तलवार की तरह लहाराते हुए मनाया। मोहम्मद शमी ने महज 8 गेंद में 19 रनों की पारी खेली। उमेश यादव 8 रन पर नाबाद रहे। 
विज्ञापन

श्रीलंका की ओर से रंगना हेराथ ने 4 विकेट लिए

रंगना हेराथ - फोटो : getty
श्रीलंका की ओर से रंगना हेराथ ने 4 विकेट लिए। पुष्पाकुमारा को 2 तथा करुनारत्ने और परेरा को एक-एक विकेट मिला। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें