श्रीलंका के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में 3-0 से फतह करने के बाद टीम इंडिया 20 अगस्त से शुरू हो रही पांच मैचों की वनडे सीरीज के लिए पूरी तरह तैयार है। 1985 से अब तक भारत और श्रीलंका के बीच श्रीलंका में 26 वनडे मैच खेले गए हैं जिनमें से 13 में भारत और 10 में श्रीलंका विजयी रहा और 3 मैच बेनतीजा समाप्त हुए। आईए इन दोनों देशों के बीच खेली गई पिछली द्विपक्षीय सीरीज के नतीजों पर नजर डालते हैं।
1985-86 में सीरीज रही 1-1 से बराबर
दिलीप वेंसरकर
पहली बार भारत ने 1985 में श्रीलंका का दौरा किया था। तीन मैचों की इस सीरीज 1-1 की बराबरी पर समाप्त हुई थी। सीरीज के पहले मैच में भारत ने श्रीलंका के 242 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 3 गेंद रहते 2 विकेट से जीत हासिल की थी। उस मैच में दिलीप वेंसरकर ने 66(89) और रवि शास्त्री ने 67(102) रन की पारी खेली थी।
इसके बाद दूसरे मैच में जीत हासिल कर श्रीलंका ने सीरीज में बराबरी कर ली थी। बारिश से प्रभावित इस मैच में ओवरों की संख्या को घटाकर 28 कर दिया गया था। मेजबान श्रीलंका ने रंजन मदुगले की शानदार 39 गेंद पर 50 रन की पारी की बदौलत 5 विकेट पर 171 रन बनाए। भारतीय टीम दिलीप वेंसरकर की अर्धशतकीय पारी के बावजूद लक्ष्य से 14 रन दूर रह गई थी।
सीरीज का तीसरा मैच बारिश की भेंट चढ़ गया। भारत ने 40 ओलर में 194 रन बनाए थे। बारिश के कारण श्रीलंका को 15 ओवर में जीत के लिए 72 रन का लक्ष्य मिला। लेकिन श्रीलंका ने बारिश की वजह से मैच के रद्द होने से पहले 4 विकेट पर महज 32 रन बना लिए थे। वेंसरकर को लगातार तीन अर्धशतकीय पारियों के लिए मैन ऑफ द सीरीज के पुरस्कार से नवाजा गया था।
1993 श्रीलंका ने 2-1 से अपने नाम की सीरीज
HCA के अधिकारी मुझसे डरते हैं - मोहम्मद अजहरुद्दीन
- फोटो : SELF
भारतीय टीम ने साल 1993 में मोहम्मद अजहरुद्दीन की कप्तानी में श्रीलंका का दौरा किया। लेकिन इस बार भी भारतीय टीम सीरीज जीतने में नाकाम रही। पहला मैच बेहद रोमांचक रहा जिसमें 213 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई पारी 161/2 से 196/7 पर आ गई। श्रीलंका को आखिरी ओवर में जीत के लिए 5 रन बनाने थे। लेकिन मनोज प्रभाकर ने 208/9 के स्कोर पर मनोज प्रभाकर ने प्रमोद विक्रमासिंघे को बोल्ड कर भारत को जीत दिला दी।
दूसरे वनडे में श्रीलंका ने कप्तान अर्जुन रणातुंगा के शानदार 52 गेंद पर 50 रन की पारी की बदौलत 204/7 का स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया को आखिरी 8 ओवर में जीत के लिए 30 रन बनाने थे और उसके हाथ में 7 विकेट थे लेकिन पूरी टीम 49.2 ओवर में 196 रन पर ढेर हो गई।
सीरीज के तीसरे और निर्णायक वनडे में श्रीलंका ने 228 रन के लक्ष्य को रोशन महानामा की शानदार 92 रन की पारी की बदौलत हासिल कर सीरीज अपने नाम की थी। लेकिन इस मैच के दौरान अजहरुद्दीन कृष्णमाचारी श्रीकांत को पीछे छोड़ वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बने थे।
1997: विश्वचैंपियन श्रीलंका ने 3-0 से किया टीम इंडिया का सूपड़ा साफ
सनथ जयसूर्या
- फोटो : getty
श्रीलंका के विश्वविजेता बनने के बाद भारत ने पहली बार श्रीलंका का दौरा किया थी। विजय रथ पर सवार श्रीलंका ने भारतीय टीम का सूपड़ा साफ कर दिया। सीरीज का पहला मैच बेहद रोमांचक रहा। सनथ जयासूर्या(73) और मार्वन अटपट्टू के शानदार शतक की बदौलत श्रीलंका ने भारत के सामने जीत के लिए 303 रन का लक्ष्य रखा। मोहम्मद अजहरुद्दीन(111*) और अजय जडेजा(119) भारत को जीत के मुहाने तक ले गए लेकिन जीत नहीं दिला सके।
दूसरे वनडे में भारतीय टीम सौरव गांगुली के शतक की बदौलत 238 रन बना सकी। भारतीय टीम ने महज 26 रन पर 6 विकेट गंवा दिए इसी वजह से बड़ा स्कोर नहीं खड़ा कर सकी। इसके बाद श्रीलंका ने जयासूर्या, महानामा और डिसिल्वा की अर्धशतकीय पारियों की बदौलत 42वें ओवर में लक्ष्य हासिल कर लगातार तीसरी बार भारत का श्रीलंका में जीत हासिल करने का सपना तोड़ दिया। इसके एक दिन बाद मैच
भारत के पास तीसरा वनडे में जीत हासिल करने का अच्छा मौका था लेकिन बारिश ने टीम इंडिया के अरमानों पर पानी फेर दिया था। रॉबिन सिंह ने पहले अपना पहला वनडे शतक जड़ा इसके बाद गेंदबाजी में 20 रन पर तीन विकेट भी हासिल कर श्रीलंका को 19 ओवर में 132/6 पर पहुंचा दिया। लेकिन तभी बारिश आ गई। इसके बाद मैच अगले दिन दोबारा खेला गया जिसमें डिसिल्वा ने शानदार शतक जड़कर श्रीलंका को 264 रन तक पहुंचाया। भारतीय टीम एक समय 221/4 के स्कोर पर थी। लेकिन इसके बाद जडेजा और अहजरुद्दीन रन आउट हो गए। अंत में भारत को जीत के लिए 5 ओवर में 38 रन बनाने थे लेकिन वो लक्ष्य हासिल नहीं कर सकी।
2006 बारिश ने फेरा दोनों टीमों के अरमानों पर पानी
demo pic
साल 2006 में दोनों टीमों के बीच आयोजित तीन मैचों की सीरीज पूरी तरह बारिश की भेंट चढ़ गई। मानसूनी बारिश के कारण एक भी मैच नहीं खेला जा सका।