फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs SL: श्रीलंका के खिलाफ मैच से पहले कोहली ने साझा की मन की बात, लिखा- सिर्फ उन लोगों पर ध्यान दें जो...

Tue, 06 Sep 2022 04:54 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

टीम इंडिया सुपर-4 राउंड में पाकिस्तान के खिलाफ हारने के बाद अब श्रीलंका के खिलाफ मंगलवार (छह सितंबर) को खेलेगी। इस मुकाबले से पहले विराट ने इंस्टाग्राम स्टोरी में अपने मन की बात साझा की है।
विज्ञापन
खेल जगत की रोचक खबर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के लिए अब तक टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। टीम इंडिया सुपर-4 राउंड में पाकिस्तान के खिलाफ हारने के बाद अब श्रीलंका के खिलाफ मंगलवार (छह सितंबर) को खेलेगी। इस मुकाबले से पहले विराट ने इंस्टाग्राम स्टोरी में अपने मन की बात साझा की है।
विज्ञापन


कोहली ने लिखा, "उन लोगों पर ध्यान दें जो आपकी खुशी के लिए खुश होते हैं और आपके दुख के लिए दुखी होते हैं। वे वही हैं जो आपके दिल में विशेष स्थान के हकदार हैं।'' विराट फॉर्म में आने के बाद अपने मन की बात खुलकर सबके सामने रख रहे हैं। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि टेस्ट की कप्तानी छोड़ने के बाद धोनी के अलावा किसी ने उनसे संपर्क नहीं किया था।

7807gt8o

कोहली ने क्या कहा था?
कोहली ने कहा था, "एक बात मैं आपको बता सकता हूं कि जब मैंने टेस्ट कप्तानी छोड़ी, तो मुझे केवल एक व्यक्ति का मैसेज मिला, जिसके साथ मैं पहले खेल चुका हूं - एमएस धोनी। कई लोगों के पास मेरा नंबर है और बहुत से लोग टीवी पर सुझाव देते हैं, लेकिन जिन लोगों के पास मेरा नंबर है, उनमें से मुझे किसी और का मैसेज नहीं मिला।''
विज्ञापन


भारत की राह आसान नहीं
भारतीय टीम पाकिस्तान से मिली हार को भुलाकर मैच जीतने उतरेगी। वहीं, श्रीलंका की टीम के हौसले अफगानिस्तान को हराने के बाद बुलंद हैं। वह लगातार दूसरी जीत के साथ फाइनल के करीब पहुंचना चाहेगी। टीम इंडिया अगर यह मैच हार जाती है तो खिताबी मुकाबले में पहुंचने की उसकी राह मुश्किल हो जाएगी। अफगानिस्तान से अगला मुकाबला भी कठिन होगा। उसने ग्रुप दौर में श्रीलंका और बांग्लादेश को हराया था।

आंकड़ों में देखें तो टीम इंडिया पिछले तीन मैचों में श्रीलंका से जीती है। उसे पिछली हार जुलाई 2021 में मिली थी। श्रीलंका से भारत 17 मैच जीता है। वहीं, सात मुकाबलों में उसे हार मिली है। एक मैच में नतीजा सामने नहीं आया। भारतीय टीम ने श्रीलंका को इसी साल फरवरी में तीन टी20 मैचों की सीरीज में 3-0 से हराया था। वह जीत के इस क्रम को जारी रखने के इरादे से दुबई में उतरेगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें