फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs SL T20 Live Streaming: राजकोट में श्रीलंका के खिलाफ पहली बार टी20 खेलेगा भारत, जानें कब-कहां देखें मैच

Sat, 07 Jan 2023 03:33 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, राजकोट

सार

India vs Sri Lanka (IND vs SL) 3rd t20 Live Streaming, Telecast:  भारतीय टीम श्रीलंका के खिलाफ अपने घरेलू मैदान पर एक भी टी20 सीरीज नहीं हारी है। इस दौरान पांच में से चार सीरीज में टीम इंडिया जीती है। वहीं, एक सीरीज ड्रॉ रही थी।
विज्ञापन
भारत बनाम श्रीलंका - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और श्रीलंका के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमें शनिवार (सात जनवरी) को आमने-सामने होंगी। भारत ने मुंबई में पहला टी20 अपने नाम किया था। वहीं, पुणे में श्रीलंका ने दूसरा मैच जीतकर सीरीज को 1-1 की बराबरी पर ला दिया। राजकोट में जीतने वाली टीम सीरीज अपने नाम कर लेगी।
विज्ञापन

हार्दिक की कप्तानी में टीम इंडिया अब तक एक भी सीरीज नहीं हारी है। उसने आयरलैंड और न्यूजीलैंड को हराया है। हार्दिक श्रीलंका के खिलाफ तीसरे मुकाबले को अपने नाम कर सीरीज जीत की हैट्रिक लगाने उतरेंगे। भारतीय टीम श्रीलंका के खिलाफ अपने घरेलू मैदान पर एक भी टी20 सीरीज नहीं हारी है। इस दौरान पांच में से चार सीरीज में टीम इंडिया जीती है। वहीं, एक सीरीज ड्रॉ रही थी।

राजकोट में कैसा है टीम इंडिया का प्रदर्शन?
राजकोट के इस मैदान पर टीम इंडिया के प्रदर्शन को देखें तो वह चार टी20 मैच यहां खेली है। उसने 2013 में ऑस्ट्रेलिया, 2019 में बांग्लादेश और 2022 में दक्षिण अफ्रीका को हराया था। 2017 में न्यूजीलैंड के खिलाफ हार मिली थी। इस तरह टीम इंडिया के पास इस मैदान पर हैट्रिक जीत हासिल करने का मौका होगा।

आइए जानते हैं मैच के प्रसारण और ऑनलाइन टेलीकास्ट से जुड़ी सारी जानकारी...

कब है भारत और श्रीलंका के बीच तीसरा टी20?

भारत और श्रीलंका के बीच तीसरा टी20 मैच सात जनवरी यानी शनिवार से खेला जाएगा।

कहां खेला जाएगा भारत और श्रीलंका के बीच तीसरा टी20?
भारत और श्रीलंका के बीच तीसरा टी20 राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा।

कब शुरू होगा भारत और श्रीलंका के बीच तीसरा टी20?
भारत और श्रीलंका के बीच तीसरा टी20 मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा। टॉस 6:30 बजे होगा।

कौन से टीवी चैनल पर प्रसारित होगा मैच?
भारत बनाम श्रीलंका टी20 और वनडे सीरीज के प्रसारण का अधिकार स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क (Star Sports Network) के पास है। आप स्टार स्पोर्ट्स के अलग-अलग चैनल पर हिंदी और इंग्लिश के अलावा देश की अन्य भाषाओं में कमेंट्री के साथ यह मैच देख सकते हैं।

फोन या लैपटॉप पर कैसे देख सकते हैं लाइव मैच?
इस मैच की लाइव-स्ट्रीमिंग भारत में हॉटस्टार (Hotstar) एप पर देखी जा सकती है। इसके अलावा आप मैच से जुड़ी खबरें, लाइव अपडेट्स और रिकॉर्ड्स www.amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।

फ्री में कैसे देख सकते हैं लाइव मैच?
डीडी स्पोर्ट्स पर आप लाइव मैच देख सकते हैं। डीडी स्पोर्ट्स केवल डीडी फ्री डिश पर ही लाइव दिखा रहा है। Airtel, TATA Play, Dish TV और Videocon d2h जैसे केबल या डीटीएच प्लेटफॉर्म पर डीडी स्पोर्ट्स को आप फ्री में नहीं देख पाएंगे।
विज्ञापन

टी20 सीरीज के लिए दोनों टीमें इस प्रकार हैं:
भारत:
हार्दिक पांड्या (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, राहुल त्रिपाठी, दीपक हुड्डा, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, शिवम मावी, ईशान किशन, जितेश शर्मा, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, हर्षल पटेल, उमरान मलिक, मुकेश कुमार।

श्रीलंका: दसुन शनाका (कप्तान), पथुम निसंका, अविष्का फर्नांडो, चरित असलंका, धनंजय डी सिल्वा, वानिंदु हसरंगा, चामिका करुणारत्ने, सादीरा समरविक्रमा, कुसल मेंडिस, भानुका राजपक्षे, एशेन बंडारा, महीश तीक्षणा, दिलशान मदुशंका, कसुन राजिथा, दुनिथ वेल्लालेज, प्रमोद मदुशन, लाहिरू कुमारा, नुवान तुषारा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें