फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs SL: श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टी20 में अर्शदीप ने पांच नो बॉल फेंकीं, बना दिया यह शर्मनाक रिकॉर्ड

Fri, 06 Jan 2023 09:34 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पुणे

सार

अर्शदीप ने दो ओवर में 18.50 की इकोनॉमी से 37 रन लुटा दिए। इसके बाद कप्तान हार्दिक पांड्या ने उन्हें गेंदबाजी ही नहीं दी। दो ओवर में अर्शदीप ने पांच नो बॉल फेंकीं। 
विज्ञापन
अर्शदीप सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीलंका ने दूसरे टी20 में भारत को 16 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज में वापसी की है। अब तीन मैचों की टी20 सीरीज 1-1 की बराबरी पर है। तीसरा और निर्णायक मुकाबला शनिवार को राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। दूसरे टी20 में श्रीलंका ने भारत के सामने 207 रन का विशाल लक्ष्य रखा था। 
विज्ञापन
Trending Videos

श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने भारतीय तेज गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। पिछले मैच में नहीं खेलने वाले अर्शदीप सिंह को इस मैच में मौका दिया गया। हालांकि, उन्होंने दो ओवर में 18.50 की इकोनॉमी से 37 रन लुटा दिए। इसके बाद कप्तान हार्दिक पांड्या ने उन्हें गेंदबाजी ही नहीं दी। दो ओवर में अर्शदीप ने पांच नो बॉल फेंकीं। 

अर्शदीप ने बनाया यह अनचाहा रिकॉर्ड

इसी के साथ उन्होंने एक शर्मनाक रिकॉर्ड भी बना दिया। अर्शदीप टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा नो बॉल फेंकने वाले गेंदबाज बन गए हैं। अर्शदीप को अभी डेब्यू किए एक साल भी नहीं हुआ है और उन्होंने यह शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम किया। अर्शदीप ने अब तक 22 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं और इनमें 14 नो बॉल फेंकीं है।  इससे पहले यह रिकॉर्ड संयुक्त रूप से तीन गेंदबाजों के नाम था। इनमें पाकिस्तान के हसन अली, वेस्टइंडीज के कीमो पॉल और ओशेन थॉमस शामिल हैं। इन तीनों ने 11-11 नो बॉल फेंकीं हैं।

दो ओवरों में अर्शदीप ने 37 रन लुटाए

अर्शदीप श्रीलंकाई पारी का दूसरा ओवर डालने आए और इस ओवर में तीन नो बॉल फेंके। इस ओवर से 19 रन आए और श्रीलंका को मोमेंटम मिल गया। इसके बाद अर्शदीप 19वें ओवर में गेंदबाजी करने आए और इस ओवर में दो नो बॉल फेंक दिए। 19वें ओवर में 18 रन बने। ऐसे में श्रीलंकाई टीम बड़ा स्कोर हासिल करने में कामयाब रही। 

गावस्कर और हार्दिक ने की आलोचना

मैच के दौरान कमेंट्री कर रहे भारत के पूर्व महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने भी अर्शदीप की आलोचना की थी। उन्होंने कहा- एक प्रोफेशनल प्लेयर के तौर पर आप ऐसा नहीं कर सकते। हम अक्सर सुनते हैं कि आज के खिलाड़ी कहते हैं कि चीजें हमारे नियंत्रण में नहीं हैं। नो बॉल नहीं फेंकना आपके नियंत्रण में है। आपके गेंद डालने के बाद क्या होता है, बल्लेबाज क्या करता है, यह दूसरी बात है। नो बॉल नहीं फेंकना निश्चित रूप से आपके नियंत्रण में है।

वहीं, मैच के बाद कप्तान हार्दिक पांड्या ने भी अर्शदीप को लेकर बड़ी बात कही। पोस्ट मैच प्रेजेटेंशन में हार्दिक ने कहा- हार की वजह गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों रही।  पावरप्ले ने हमें चोट पहुंचाई। हमने बुनियादी गलतियां कीं जो हमें इस स्तर पर नहीं करनी चाहिए। सीखना मूल बातें होनी चाहिए, जिन्हें हम नियंत्रित कर सकते हैं। आपका दिन खराब हो सकता है, लेकिन बेसिक्स से दूर नहीं जाना चाहिए। इस स्थिति में यह बहुत कठिन होता है। पहले भी अर्शदीप ने नो-बॉल फेंकीं थीं। यह दोष देने के बारे में नहीं है, लेकिन नो बॉल अपराध है। अर्शदीप के नो बॉल पर कप्तान हार्दिक का रिएक्शन कुछ ऐसा था, नीचे वीडियो में देखें-
विज्ञापन

अर्शदीप के अलावा भारत के बाकी तेज गेंदबाजों का भी प्रदर्शन खराब रहा। शिवम मावी ने चार ओवर में 53 रन लुटाए और उन्हें कोई विकेट नहीं मिला, जबकि उमरान मलिक ने चार ओवर में 48 रन लुटाए, लेकिन उन्होंने तीन विकेट भी झटके। श्रीलंका ने 20 ओवर में छह विकेट पर 206 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 190 रन ही बना सकी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें