फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs SA: भारतीय ऑलराउंडर के कायल हैं संजय बांगर, कहा- उसने बड़ी जीतों में योगदान दिया, आपको ऐसे बल्लेबाज की जरुरत है जो गेंदबाजी भी करे

Fri, 17 Dec 2021 05:56 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय क्रिकेट टीम विराट कोहली की अगुवाई में दक्षिण अफ्रीका पहुंच चुकी है। यहां उसके आगे दक्षिण अफ्रीका को उसी की जमीन पर हराने की चुनौती होगी। रोहित शर्मा और रविंद्र जडेजा जैसे स्टार खिलाड़ियों के बगैर पहुंची टीम इंडिया को युवाओं से काफी उम्मीद होगी
विज्ञापन
शार्दुल ठाकुर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय क्रिकेट टीम विराट कोहली की अगुवाई में दक्षिण अफ्रीका पहुंच चुकी है। यहां उसके आगे दक्षिण अफ्रीका को उसी की जमीन पर हराने की चुनौती होगी। रोहित शर्मा और रविंद्र जडेजा जैसे स्टार खिलाड़ियों के बगैर पहुंची टीम इंडिया को युवाओं से काफी उम्मीद होगी। इस सीरीज में टीम के शीर्ष क्रम के साथ-साथ निचले क्रम की भी परीक्षा होगी। 

विज्ञापन


भारतीय टीम आज तक दक्षिण अफ्रीका में कोई भी टेस्ट सीरीज नहीं जीती है लेकिन कप्तान कोहली ने यह उम्मीद जताई है कि वह इस बार यहां इतिहास रचने में कामयाब होंगे। उन्होंने यह भी भरोसा जताया है कि टीम की जीत में युवा खिलाड़ी अहम भूमिका निभाएंगे। उधर भारत के पूर्व बल्लेबाजी कोच संजय बांगर को ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर से काफी उम्मीदें हैं। 

संजय ने शार्दुल की तारीफ़ करते हुए कहा कि उनकी प्लेइंग XI में हर हाल में जगह बनती है। उन्होंने कहा, 'शार्दुल ठाकुर के लिए निश्चित रूप से एक जगह है क्योंकि भारत के लिए पिछले सीजन में सभी बड़ी जीत में उन्होंने योगदान दिया है और विदेशी परिस्थितियों में, आपको एक ऐसे बल्लेबाज की आवश्यकता होती है जो थोड़ी गेंदबाजी कर सके।'
विज्ञापन


बांगर ने कहा, 'वह उस श्रेणी में फिट बैठता है क्योंकि वह बल्ले से और गेंद से योगदान दे सकता है, वह एक-दो विकेट के साथ भी योगदान दे सकता है, जैसा कि उसने इंग्लैंड श्रृंखला में भी किया था।'

शार्दुल के अभी तक के करियर की बात करें तो उन्होंने तीन अर्धशतक की मदद से 190 रन बनाए हैं। उन्होंने गाबा की ऐतिहासिक जीत में सबसे अधिक स्कोर बनाया था और फिर इंग्लैंड के खिलाफ दोनों पारियों में अर्धशतक लगाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें