फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs SA: वसीम जाफर के क्लब में शामिल हुए केएल राहुल, पूर्व क्रिकेटर ने मजाकिया अंदाज में इस meme के साथ दी बधाई

Sun, 26 Dec 2021 10:35 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भारत के उपकप्तान बनाए गए केएल राहुल ने अपनी शानदार फॉर्म बरकरार रखते हुए एक और टेस्ट शतक जड़ दिया है। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट के पहले दिन ही 218 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। 
 
विज्ञापन
वसीम जाफर - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भारत के उपकप्तान बनाए गए केएल राहुल ने अपनी शानदार फॉर्म बरकरार रखते हुए एक और टेस्ट शतक जड़ दिया है। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट के पहले दिन ही 218 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। 

विज्ञापन


सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क स्टेडियम में भारत की तरफ से ओपनिंग बल्लेबाजी करने उतरे राहुल ने धीमी शुरुआत की और कोई जोखिम लिए बगैर बेहद संभलकर पारी को आगे बढ़ाना शुरू किया। इसके बाद उन्होंने धीरे-धीरे रनों की गति बढ़ानी शुरू की और अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने इस दौरान मयंक अग्रवाल के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 117 रनों की साझेदारी की।

मयंक के आउट होने के बाद राहुल ने मोर्चा संभाला और अपने सातवें टेस्ट शतक तक पहुंच गए। यह उनका दक्षिण अफ्रीका में पहला जबकि विदेशी जमीन पर छठा शतक था। राहुल ने केशव महाराज की गेंद पर चौका लगाकर अपना शतक पूरा किया और दक्षिण अफ्रीका में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय ओपनर बने। उनसे पहले सिर्फ वसीम जाफर ने ही यह कमाल किया था। जाफर ने 2006-07 में केपटाउन में 116 रन की पारी खेली थी।  
विज्ञापन


भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वसीम जाफर ने भी अपने अंदाज में राहुल का अपने क्लब में स्वागत किया। ट्विटर पर काफी सक्रिय रहने वाले जाफर ने मजाकिया अंदाज में एक मीम के जरिए राहुल को बधाई दी और उनकी तारीफ की।  
विज्ञापन




मयंक और पुजारा के आउट होने के बाद राहुल ने कप्तान विराट कोहली के साथ मिलकर 82 रन और अजिंक्य रहाणे के साथ 73 रन की अटूट साझेदारी की। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें