स्टंप माइक पर उनकी आवाज साफ कैद हुई। पंत कहते हुए नजर आए- यार 30 सेकंड का टाइमर है, घर पे खेल रहे हो क्या? एक बॉल डाल जल्दी।' इसके बाद उन्होंने और सख्त लहजे में कहा- यार कुलदीप, दोनों बार वार्निंग ले ली। मजाक बना रखा है टेस्ट क्रिकेट को?' इस घटना ने दर्शकों को पूर्व कप्तान रोहित शर्मा की कप्तानी वाली सख्ती की याद दिला दी, जो अपने खिलाड़ियों से ऊर्जा और अनुशासन की उम्मीद रखते थे।