फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs SA Video: भारतीय टीम में चुने जाने के बाद मुकेश कुमार बने 'विनोद', सरफराज खान के साथ इस तरह मनाया जश्न

Thu, 06 Oct 2022 01:13 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बंगाल के लिए घरेलू टूर्नामेंट में खेलने वाले मुकेश चयन के बाद लगातार जश्न मना रहे हैं। उनका एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह 'बिनोद' बने हैं।
विज्ञापन
मुकेश कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए बिहार के मुकेश कुमार का चयन भारतीय टीम में हुआ है। बंगाल के लिए घरेलू टूर्नामेंट में खेलने वाले मुकेश चयन के बाद लगातार जश्न मना रहे हैं। उनका एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह 'विनोद' बने हैं। पंचायत वेब सीरीज का कैरेक्टर विनोद लोगों के बीच काफी मशहूर हुआ। उस पर मीम्स भी बने। मुकेश कुमार और मुंबई के बल्लेबाज सरफराज उसी मीम की नकल करते दिखाई दिए।
विज्ञापन


मुकेश ईरानी कप में शेष भारत के लिए खेले थे। टीम बस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें सरफराज खान ने उनसे पूछा,  'ए विनोद, पता है न तुम इंडियन टीम में सिलेक्ट हुए हो।' इस पर मुकेश ने कहा, 'हां, भैया।' इतने के बाद सभी खिलाड़ी मुकेश का नाम लेकर हिप-हिप हुर्रे करने लगे।
 

पिता ने नौकरी के लिए कोलकाता बुलाया
मुकेश बिहार के गोपालगंज के रहने वाले हैं। उनका जन्म एक गरीब परिवार में हुआ था और उनके पिता अपना परिवार पालने के लिए कोलकाता जाकर वहां ऑटो चलाने लगे। मुकेश पहले गोपालगंज में क्रिकेट खेलते थे और उनका प्रदर्शन अच्छा था। वह बिहार के लिए अंडर-19 क्रिकेट भी खेले। इसके बाद पिता ने नौकरी के लिए उन्हें कोलकाता बुला लिया। हालांकि, कोलकाता में भी मुकेश ने क्रिकेट खेलना जारी रखा।  
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: T20 World Cup: बुमराह टी20 वर्ल्ड कप से बाहर, बीसीसीआई ने किया एलान, जल्द होगी विकल्प की घोषणा

रानादेब बोस ने की मदद
इस बीच मुकेश ने सेना में शामिल होने के लिए जमकर प्रयास किए, लेकिन तीन बार वह मेडिकल टेस्ट में फेल हो गए। इसके बाद वह कोलकाता पहुंचे और क्रिकेट खेलने लगे। यहां आर्थिक दिक्कतों के चलते खेप के नाम से मशहूर टूर्नामेंट में खेलने लगे जहां प्राइवेट क्लबों से प्रति मैच 500 रुपये मिलते थे। 2014 में बंगाल क्रिकेट संघ के ट्रायल में हिस्सा लिया। कोच रानादेब बोस ने उनकी प्रतिभा को पहचाना। रानादेब सर के कहने पर ही उन्हें ईडन गॉर्डन के एक कमरे में रहने की जगह भी मिल गई। 2015 में बंगाल के लिए पदार्पण किया। अब वह टीम इंडिया के लिए चुने गए हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: IND vs SA 3rd T20: विराट कोहली को तीसरे टी20 में दिया जा सकता है आराम, इस बैटर को मिल सकता है मौका

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम
शिखर धवन (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर (उप कप्तान), रजत पाटीदार, राहुल त्रिपाठी, इशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), शाहबाज अहमद, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, रवि बिश्नोई, मुकेश कुमार, आवेश खान, मोहम्मद सिराज और दीपक चाहर।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें