फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs SA: 'हम अच्छा नहीं खेले', द. अफ्रीका के खिलाफ शर्मनाक हार पर छलका ऋषभ पंत का दर्द; कहा- हमें माफ कर दो

Thu, 27 Nov 2025 03:33 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी

सार

शुभमन गिल की जगह गुवाहाटी टेस्ट में भारत की कप्तानी करने वाले ऋषभ पंत ने टीम इंडिया की शर्मनाक हार पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कहा कि भारतीय खिलाड़ी इस मुकाबले में अच्छा नहीं खेल सके।
विज्ञापन
ऋषभ पंत - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शुभमन गिल की जगह गुवाहाटी टेस्ट में भारत की कप्तानी करने वाले ऋषभ पंत ने टीम इंडिया की शर्मनाक हार पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कहा कि भारतीय खिलाड़ी इस मुकाबले में अच्छा नहीं खेल सके। बता दें कि, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए दूसरे टेस्ट मुकाबले में भारत को 408 रन से हार का सामना करना पड़ा। इससे पहले मेहमानों ने भारतीय टीम को शुरुआती मुकाबले में 30 रनों से हराया था। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत को 0-2 से हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
Trending Videos

पंत का छलका दर्द
भारत की करारी हार पर गुरुवार को विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने दुख जताया। उन्होंने कहा, इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि हमने पिछले दो हफ्तों में पर्याप्त अच्छा क्रिकेट नहीं खेला। एक टीम और व्यक्ति के तौर पर, हम हमेशा उच्चतम स्तर पर प्रदर्शन करना चाहते हैं और करोड़ों भारतीयों के चेहरों पर मुस्कान लाना चाहते हैं। इस बार हम उम्मीदों पर खरे नहीं उतर सके, इसके लिए क्षमा चाहते हैं, लेकिन खेल आपको एक टीम के रूप में और व्यक्तिगत रूप से सीखना, अपनाना और आगे बढ़ना सिखाता है।

पंत ने आगे कहा, 'भारत का प्रतिनिधित्व करना हमारे जीवन का सबसे बड़ा सम्मान है। हमें पता है कि यह टीम क्या करने में सक्षम है और हम कड़ी मेहनत करेंगे, दोबारा संगठित होंगे, फिर से फोकस करेंगे और रीसेट करके एक टीम और व्यक्तियों के रूप में पहले से भी बेहतर और मजबूत होकर लौटेंगे।
आपके अटूट समर्थन और प्यार के लिए धन्यवाद! जय हिंद।'

विज्ञापन

गौतम गंभीर - फोटो : ANI
गंभीर की देखरेख में भारत का टेस्ट में प्रदर्शन
गंभीर की देखरेख में भारत ने अब तक छह टेस्ट सीरीज खेली हैं। बांग्लादेश के खिलाफ घरेलू सीरीज में टीम ने 2-0 से जीत हासिल की, लेकिन इसके बाद न्यूजीलैंड ने भारत को घर में ही 0-3 से क्लीन स्वीप कर दिया, जो भारतीय क्रिकेट के इतिहास में बेहद दुर्लभ घटनाओं में से एक है। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टीम को 3-1 से हार का सामना करना पड़ा, जबकि इंग्लैंड में खेली गई पांच मैचों की सीरीज 2-2 से बराबर रही। वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज भारत ने 2-0 से जीती, लेकिन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हालिया घरेलू मुकाबलों में 0-2 की हार ने टीम की कमियों को फिर उजागर कर दिया। यह दूसरी बार है जब गंभीर के कार्यकाल में भारत को घर में किसी टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप झेलना पड़ा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें