फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs SA Test: टेस्ट में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले भारतीय बने ऋषभ पंत, सहवाग-रोहित जैसे दिग्गजों को पछाड़ा

Sat, 15 Nov 2025 02:42 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

भारत की पहली पारी में पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए पंत ने 24 गेंदों में 27 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से दो गगनचुंबी छक्के निकले। इसी के साथ वह टेस्ट में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए। अब उनके नाम 83 टेस्ट पारियों में 92 छक्के दर्ज हैं जबकि पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने 180 पारियों में 91 छक्के लगाए।
विज्ञापन
ऋषभ पंत - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच जारी कोलकाता टेस्ट के दूसरे दिन स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। वह इस प्रारूप में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए। भारत के लिए पहली पारी में पंत ने दो छक्के और इतने ही चौके लगाए।
विज्ञापन

 

पंत बने 'सिक्सर किंग'
भारत की पहली पारी में पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए पंत ने 24 गेंदों में 27 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से दो गगनचुंबी छक्के निकले। इसी के साथ वह टेस्ट में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए। अब उनके नाम 83 टेस्ट पारियों में 92 छक्के दर्ज हैं जबकि पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने 180 पारियों में 91 छक्के लगाए। इस मामले में तीसरे स्थान पर पूर्व कप्तान रोहित शर्मा हैं जिन्होंने 116 पारियों में 8 छक्के ठोके।
विज्ञापन

भारत की पहली पारी
भारत ने पहली पारी में 189 रन बनाए और दक्षिण अफ्रीका पर 30 रनों की मामूली बढ़त हासिल की। भारतीय कप्तान शुभमन गिल बल्लेबाजी करते हुए चोटिल हो गए थे जिस कारण वह रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन लौटे। इसके बाद वह बल्लेबाजी के लिए नहीं उतर सके जिस कारण नौ विकेट गिरने के बाद भारत की पहली पारी समाप्त हो गई। दक्षिण अफ्रीका ने पहली पारी में 159 रन बनाए थे। 

भारत के लिए केएल राहुल ने सबसे ज्यादा 39 रन बनाए, जबकि वाशिंगटन सुंदर ने 29 रनों की पारी खेली। राहुल और वाशिंगटन के बीच दूसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी हुई। भारत की ओर से ऋषभ पंत ने 27, रवींद्र जडेजा ने 27, अक्षर पटेल ने 14, ध्रुव जुरेल ने 14, यशस्वी जायसवाल ने 12, कुलदीप यादव ने 1, मोहम्मद सिराज ने 1 और जसप्रीत बुमराह ने नाबाद 1 रन बनाए। वहीं, गिल चार रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हुए थे। दक्षिण अफ्रीका के लिए सिमोन हार्मर ने चार विकेट झटके, जबकि मार्को यानसेन को तीन सफलता मिली। केशव महाराज और कॉर्बिन बॉश ने एक-एक विकेट लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें