फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

Analysis: क्या खत्म हुई टीम इंडिया की विराट समस्या? आंकड़ों में जानें दो साल में कैसा रहा मध्यक्रम का प्रदर्शन

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Tue, 25 Jan 2022 08:06 AM IST

सार

वनडे में एक बार फिर से मध्यक्रम ने भारतीय क्रिकेट टीम की लुटिया डुबोई है। 2020 और 2021 में ऐसा लग रहा था कि भारतीय टीम का मध्यक्रम मजबूत हो गया है, लेकिन 2022 में उसकी पोल खुल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
केएल राहुल - फोटो : अमर उजाला
भारतीय क्रिकेट टीम के लिए साल 2022 की शुरुआत निराशाजनक रही। दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर गई टीम को टेस्ट सीरीज में हार मिली। उसके बाद वनडे सीरीज में अफ्रीकी टीम ने क्लीन स्वीप कर दिया। वनडे में एक बार फिर से मध्यक्रम ने टीम की लुटिया डुबोई। 2020 और 2021 में ऐसा लग रहा था कि भारतीय टीम का मध्यक्रम मजबूत हो गया है, लेकिन 2022 में उसकी पोल खुल गई। 

सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों में ओपनर शिखर धवन सबसे आगे रहे। उन्होंने तीन मैच में 169 रन बनाए। तीसरे क्रम पर उतरने वाले विराट कोहली ने तीन मैच में 116 रन बनाए। मध्यक्रम (नंबर चार से नंबर सात तक) में बल्लेबाजी करने वाले सिर्फ ऋषभ पंत ही 100 रन तक पहुंच सके। पंत ने तीन मैचों में 101 रन बनाए। उनके बाद निचले क्रम में खेलने वाले शार्दुल ठाकुर ने दो मैच में 90 रन बनाए। मध्यक्रम छोड़कर ओपनिंग करने वाले कार्यवाहक कप्तान केएल राहुल ने तीन मैच में 76 रन बनाए।

राहुल की एक गलती पड़ गई भारी
पूर्व कोच रवि शास्त्री और पूर्व कप्तान विराट कोहली ने दो सालों में राहुल से मध्यक्रम में बल्लेबाजी कराई। वे वहां सफल भी हुए थे। मध्यक्रम (नंबर चार से नंबर सात तक) में राहुल का रिकॉर्ड शानदार रहा है। वे 2020 और 2021 में मध्यक्रम में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज रहे। उन्होंने 2020 में सात मैच में 62.83 की औसत से 377 रन बनाए थे। 2021 में 88.50 की औसत से 177 रन ठोके थे।

राहुल ने ओपनिंग की और मध्यक्रम को अस्थिर कर दिया। वे शिखर धवन के साथ शानदार फॉर्म में चल रहे ऋतुराज गायकवाड़ या ईशान किशन को मौका दे सकते थे, लेकिन खुद ओपनिंग करने का फैसला किया। मध्यक्रम में श्रेयस अय्यर ने तीन मैच में 54 रन और सूर्यकुमार यादव ने एक मैच में 39 रन बनाए। खुद राहुल ओपनिंग में फेल रहे और सिर्फ एक ही अर्धशतक लगा पाए। उनका वह अर्धशतक भी काफी धीमा था और इसमें उन्हें तीन जीवनदान मिले थे। राहुल ने 79 गेंद पर 69.62 की स्ट्राइक रेट से दूसरे वनडे में 55 रन बनाए थे।

भारत ने दो सालों में मध्यक्रम में सबसे ज्यादा रन बनाए। - फोटो : अमर उजाला
2017 से मध्यक्रम में सबसे ज्यादा रन किसने बनाए
2022 में अब तक हुए तीन वनडे में ऋषभ पंत ने मध्यक्रम में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने तीन मैचों में 101 रन बनाए हैं। 2021 और 2020 में राहुल टॉप स्कोरर थे। उससे पहले 2017 से 2019 तक पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने मध्यक्रम को संभाले रखा था। उन्होंने 2019 में 18 मुकाबलों में 600 रन, 2018 में 20 मैच में 275 और 2017 में 29 मैच में 788 रन बनाए थे। 

पिछले दो साल में 16 खिलाड़ी मध्यक्रम में खेले
भारत के लिए एक जनवरी 2020 से 16 खिलाड़ी नंबर चार से नंबर सात पर खेल चुके हैं। श्रेयस अय्यर ने सबसे ज्यादा 13 मैच खेले हैं। उन्होंने 32.58 की औसत से 391 रन बनाए। इस दौरान उनसे कम मैच राहुल ने खेले, लेकिन ज्यादा रन बनाए। राहुल ने 10 मैच में 554 रन बनाए। टीम इंडिया से बाहर चल रहे हार्दिक पंड्या ने नौ मैच में 329 रन, ऋषभ पंत ने छह मैच में 284 रन, रविंद्र जडेजा ने नौ मैच में 223 रन, सूर्यकुमार यादव ने चार मैच में 163 रन, क्रुणाल पंड्या ने पांच मैच में 130 रन और मनीष पांडेय ने छह मैच में 126 रन बनाए।

मध्यक्रम में केएल राहुल ने पिछले दो सालों में सबसे ज्यादा रन बनाए। - फोटो : अमर उजाला
भारतीय टीम मध्यक्रम में चौथे नंबर पर श्रेयस अय्यर या सूर्यकुमार यादव, पांचवें पर केएल राहुल और छठे पायदान पर ऋषभ पंत को रख सकती है। सातवें नंबर पर वे किसी एक ऑलराउंडर को आजमा सकते हैं। राहुल ने मध्यक्रम में टीम को मजबूती दी थी। माना जा रहा है कि नए वनडे कप्तान रोहित शर्मा की वापसी के बाद वे मध्यक्रम में वापस लौट जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
विज्ञापन
Next