फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs SA: सेंचुरियन में 5 गेंदबाजों के साथ उतर सकती है टीम इंडिया, उपकप्तान राहुल बोले- श्रेयस-रहाणे में चयन मुश्किल

Fri, 24 Dec 2021 10:22 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सेंचुरियन

सार

लोकेश राहुल ने स्वीकार किया कि पांचवें नंबर के लिए अजिंक्य रहाणे और श्रेयस अय्यर के बीच फैसला करना मुश्किल होगा।
विज्ञापन
टीम इंडिया के उपकप्तान केएल राहुल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहली बार टेस्ट सीरीज जीत का लक्ष्य लेकर चल रही टीम इंडिया 26 दिसंबर से सेंचुरियन में होने वाले पहले टेस्ट में पांच गेंदबाजों के साथ उतर सकती है। भारतीय उप कप्तान लोकेश राहुल ने ऐसे संकेत दिए हैं। पहले भी विदेश में पांच गेंदबाजों की थ्योरी भारतीय टीम के लिए कारगर रही है। पांच गेंदबाज खेलने का मतलब है कि श्रेयस अय्यर, अंजिक्य रहाणे और हनुमा विहारी में से एक को ही मौका मिल सकता है।
विज्ञापन


पांच खिलाड़ियों का चयन होना तय
केएल राहुल, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली और ऋषभ पंत का चयन होना तय है। भारत रविवार से शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज से पहले यहां एक हफ्ते से अभ्यास कर रहा है और नवनियुक्त उपकप्तान का मानना है कि दक्षिण अफ्रीका में लय तय करने के लिए अच्छी शुरुआत की जरूरत है। यह पूछने पर कि क्या चार गेंदबाजों को खिलाना टीम के लिए कार्यभार प्रबंधन की समस्या बन जाती है तो उन्होंने सकारात्मक जवाब दिया। 

20 विकेट लेना चाहती है टीम इंडिया
राहुल ने कहा- प्रत्येक टीम टेस्ट मैच जीतने के लिए 20 विकेट झटकना चाहती है। हम भी इस रणनीति का इस्तेमाल कर चुके हैं और इससे हमने विदेश में जो भी मैच खेले हैं, प्रत्येक में मदद मिली है। इस सीनियर सलामी बल्लेबाज ने स्पष्ट किया कि चौथा तेज गेंदबाज खेलेगा। शार्दुल ठाकुर अपने बेहतरीन बल्लेबाजी कौशल से सीनियर गेंदबाज इशांत शर्मा से आगे हो जाते हैं।  
विज्ञापन

 
ऑस्ट्रेलिया में भारत ने जीते थे दो टेस्ट
इस साल ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टीम इंडिया ने पांच गेंदबाजों की थ्योरी से दो मैच जीते थे। तीन टेस्ट की सीरीज का पहला मैच सेंचुरियन में खेला जाएगा। वहां तेज गेंदबाजों का दबदबा भी रहता है। सेंचुरियन में तेज गेंदबाजों का औसत 27.84 है, जबकि स्पिनरों का औसत 50.57 का है। भारतीय टीम प्रबंधन का उसी रणनीति को अपनाने पर जोर रहेगा जो उसके लिए विदेशी दौरों में कारगर रही है। 
 
रहाणे और अय्यर में चयन के लिए कड़ी होड़ 
लोकेश राहुल ने स्वीकार किया कि पांचवें नंबर के लिए अजिंक्य रहाणे और श्रेयस अय्यर के बीच फैसला करना मुश्किल होगा। राहुल ने कहा- निश्चित रूप से इस पर फैसला करना मुश्किल है। अजिंक्य के बारे में बात करूं तो वह टेस्ट टीम का एक अहम सदस्य रहे हैं, जिन्होंने अपने करियर में बहुत महत्वपूर्ण पारियां खेली हैं। 

हनुमा भी दौड़ में शामिल
राहुल ने कहा- श्रेयस ने निश्चित रूप से अपने मौके का फायदा उठाया और कानपुर में एक अर्द्धशतक के साथ एक शानदार शतक जड़ा और वह काफी रोमांचित हैं। हनुमा ने भी हमारे लिए ऐसा ही किया है, इसलिए यह मुश्किल फैसला होगा।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें