फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Abhishek Sharma: खतरे में कोहली का नौ साल पुराना ये रिकॉर्ड, 87 रन बनाते ही अभिषेक हासिल कर लेंगे उपलब्धि

Sat, 13 Dec 2025 06:56 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला

सार

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच रविवार को पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मैच खेला जाएगा। इस दौरान अभिषेक शर्मा के पास एक विशेष उपलब्धि अपने नाम दर्ज करने का मौका रहेगा।
विज्ञापन
अभिषेक शर्मा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम के विस्टफोटक सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा टी20 में एक कैलेंडर वर्ष में सर्वाधिक रन बनाने वाले भारतीय बनने का रिकॉर्ड हासिल करने के करीब पहुंच गए हैं। फिलहाल ये रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम है जिन्होंने 2016 में 31 मैचों में 89.66 के औसत से 1614 रन बनाए थे जिसमें चार शतक और 14 अर्धशतक शामिल हैं। अभिषेक अब ये उपलब्धि हासिल करने से 87 रन दूर हैं। 
विज्ञापन
Trending Videos

अभिषेक का इस साल टी20 में प्रदर्शन
अभिषेक का बल्ला इस साल जमकर बोला है और वह फॉर्म में चल रहे हैं। अभिषेक 2025 में अब तक टी20 में 39 मैचों में 1533 रन बना चुके हैं। इस दौरान उनका औसत 41.43 का रहा है और वह इस प्रारूप में तीन शतक और नौ अर्धशतक लगा चुके हैं। अभिषेक अब रविवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में उतरेंगे। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला धर्मशाला में खेला जाएगा। 

मौजूदा सीरीज में अब तक खामोश रहा अभिषेक का बल्ला
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेली जा रही पांच मैचों की टी20 सीरीज में अभिषेक का बल्ला खामोश रहा है। कटक में खेले गए पहले मुकाबले में अभिषेक सस्ते में आउट हुए थे, लेकिन टीम इंडिया ने गेंदबाजों के दम पर वो मुकाबला जीता था। न्यू चंडीगढ़ में खेले गए दूसरे टी20 में अभिषेक आठ गेंदों पर 17 रन ही बना सके। अब अभिषेक तीसरे टी20 में दमदार प्रदर्शन करना चाहेंगी। अगर अभिषेक का बल्ला दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शेष तीन टी20 में चल पड़ा तो वह कोहली को पीछे छोड़कर एक कैलेंडर वर्ष में सर्वाधिक टी20 रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे। 
विज्ञापन

बढ़त लेने उतरेगा भारत
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच रविवार को पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला धर्मशाला में खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच ये सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है और भारत अब सीरीज में बढ़त हासिल करने के इरादे से उतरेगा। भारत पहले दो मुकाबलों में एक ही एकादश के साथ खेलने उतरा है, ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि टीम प्रबंधन इस मैच के लिए कोई बदलाव करता है या नहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें