भारतीय टीम पांच मैचों की सीरीज के तीसरे टी20 मैच में रविवार को ॉदक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैदान पर उतरेगी तो सब की निगाहें शुभमन गिल की बल्लेबाजी पर होगी जो इस प्रारूप में खुद को साबित कर चुके संजू सैमसन की जगह लेने के बाद अपने प्रदर्शन से प्रभावित करने में नाकाम रहे हैं। धर्मशाला में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहने का पूर्वानुमान है और बर्फ से ढकी धौलाधार पर्वतमाला की पृष्ठभूमि में खेले जाने वाले मुकाबले से पहले भारतीय ड्रेसिंग रूम के भीतर माहौल गर्म होगा।
संजू सैमसन जैसे स्थापित सलामी बल्लेबाज की कीमत पर टीम में शामिल किए गए गिल प्रभाव छोड़ने में संघर्ष करते नजर आए हैं। एनरिच नॉर्त्जे, मार्को यानसेन, लुंगी एनगिडी, ओटेनिल बार्टमैन और लुथो सिपाम्ला जैसे गेंदबाजों से सजी दक्षिण अफ्रीकी टीम की तेज गेंदबाजी आक्रमण पहले ही दिखा चुकी है कि भारतीय परिस्थितियों का कैसे फायदा उठाया जाए।
संतुलित दिख रही है दक्षिण अफ्रीका की टीम
दुनिया भर की मौजूदा टी20 टीमों को देखे तो दक्षिण अफ्रीका इस बार उपमहाद्वीप में खिताब जीतने के लिए काफी मजबूत और संतुलित नजर आ रहा है। क्विंटन डिकॉक की वापसी और उनके साथ कप्तान एडन मार्करम, डेवाल्ड ब्रेविस, डोनोवन फरेरा, डेविड मिलर और ऑलराउडंर यानसेन की मौजूदगी ने उनकी बल्लेबाजी को बेहद खतरनाक बना दिया है।
सैमसन को बाहर करने के फैसले की हो रही आलोचना
विश्व कप से पहले अब भारत के पास सिर्फ आठ मैच बचे हैं। ऐसे में मुख्य कोच गौतम गंभीर के सामने कठिन चुनौतियां हैं। खराब फॉर्म से जूझ रहे शीर्ष क्रम के दो बल्लेबाजों को एक साथ खिलाना शायद टीम के लिए जोखिम भरा साबित हो सकता है। गिल को अजित अगरकर की अगुआई वाली चयन समिति के फैसले को सही साबित करने के लिए असाधारण प्रदर्शन करना होगा। इंग्लैंड के खिलाफ एक खराब सीरीज के बाद संजू सैमसन को बाहर करने का निर्णय अब भी सवालों के घेरे में है।
हम यहां आपको भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले तीसरे टी20 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ी जानकारी दे रहे हैं...
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरा टी20 कब खेला जाएगा?
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरा टी20 14 दिसंबर यानी रविवार को खेला जाएगा।
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरा टी20 कहां खेला जाएगा?
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरा टी20 धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट संघ स्टेडियम में खेला जाएगा।
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरा टी20 कितने बजे से खेला जाएगा?
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरा टी20 शाम 7:00 बजे से शुरू होगा जबकि टॉस इससे आधे घंटे पहले शाम 6:30 बजे होगा।
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरा टी20 कहां देख पाएंगे?
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरा टी20 स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के सभी चैनलों पर टेलीकास्ट होगा। इसके अलावा जियोहॉटस्टार एप पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग होगी। आप Amarujala.com पर भी मैच के लाइव अपडेट्स पढ़ सकते हैं।