फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs SA: गावस्कर के साथ ट्रॉफी लेकर मैदान पर पहुंचे गूगल के CEO सुंदर पिचाई, टी20 विश्वकप मैच का उठाया लुत्फ

Sun, 22 Feb 2026 08:02 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले गए सुपर-8 मुकाबले में दिग्गजों का तांता लगा। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गूगल सीईओ सुंदर पिचाई भी मौजूद रहे। वह सुनील गावस्कर के साथ मैदान पर विश्व कप की ट्रॉफी लेकर आए।
विज्ञापन
सुनील गावस्कर-सुंदर पचाई - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टी20 विश्व कप का मौजूदा संस्करण सुपर-8 चरण में प्रवेश कर चुका है। आज भारत का सामना दक्षिण अफ्रीका से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुआ। इस मैच में दिग्गजों का तांता भी लगा। गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई भी मुकाबले का लुत्फ उठाने के लिए पहुंचे। वह पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर के साथ मैदान पर विश्व कप की ट्रॉफी लेकर आए। इस दौरान उन्होंने पिचाई ने आईसीसी अध्यक्ष जय शाह से भी मुलाकात की। 
विज्ञापन

 

इस मैच के लाइव अपडेट्स पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

सुनील गावस्कर-सुंदर पचाई - फोटो : PTI
जीत के साथ सुपर-8 की शुरुआत करना चाहेगी भारतीय टीम
ग्रुप चरण में अजेय रहने के बाद भारतीय टीम अब रविवार से टी20 विश्व कप में सुपर आठ चरण की शुरुआत करने उतरी। गत चैंपियन भारत का सामना अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पिछले बार की उपविजेता टीम से हो हुआ। हाल ही में दोनों टीमों के बीच द्विपक्षीय टी20 सीरीज भी हुई थी, लेकिन विश्व कप के अहम मोड़ पर आकर मुकाबला खेलना दोनों के लिए ही आसान नहीं रहना वाला है। 

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : PTI
बिना किसी बदलाव के उतरी भारतीय टीम
दक्षिण अफ्रीका ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। भारत ने इस मैच के लिए प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किया है। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अक्षर पटेल का जिक्र किया, लेकिन उन्होंने बताया कि वाशिंगटन सुंदर ही उनकी जगह खेलेंगे।

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : BCCI

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारत: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती।

दक्षिण अफ्रीका: एडेन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को जेनसन, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें