फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2026: क्या सीएसके के लिए आईपीएल 2026 में सभी मैच नहीं खेलेंगे धोनी? प्रशंसकों को लग सकता है तगड़ा झटका

Sun, 22 Feb 2026 07:45 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने आईपीएल 2026 के लिए तैयारियां शुरू कर दी है। फैंस के लिए राहत की बात यह है कि महेंद्र सिंह धोनी इस सीजन में खेलेंगे। लेकिन वह सभी मैच के लिए उपलब्ध होंगा, इसकी संभावना कम है।
विज्ञापन
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : IPL
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के दिग्गज खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी के आईपीएल भविष्य को लेकर एक बार फिर चर्चा शुरू हो गई है। आईपीएल का आगामी सीजन की तैयारियां शुरू हो गई हैं, लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि माही सीएसके के लिए क्या सभी मैच में उपलब्ध रहेंगे? फ्रेंचाइजी के एक शीर्ष सूत्र ने न्यूज एजेंसी पीटीआई के हवाले से बताया है कि 45 साल के होने जा रहे धोनी इस सीजन सीएसके लिए उपलब्ध रहेंगे। 
विज्ञापन
Trending Videos

टीम के पास सैमसन भी उपलब्ध
सीएसके की टीम में अब संजू सैमसन भी शामिल हैं, ऐसे में इस बात की संभावना कम है कि धोनी टीम के लिए सभी लीग मैचों में खेलें। सूत्र ने कहा, 'हम यह पुष्टि कर सकते हैं कि वह चेन्नई आ रहे हैं और उन्होंने सत्र के लिए अपनी उपलब्धता की पुष्टि कर दी है। वह सभी मैच खेलेंगे या नहीं, यह हम फिलहाल नहीं कह सकते।' इम्पैक्ट प्लेयर नियम लागू होने के बाद पिछले दो सत्रों में बल्लेबाज के तौर पर धोनी की भूमिका सीमित रही है। उन्हें अक्सर निचले क्रम में परिस्थिति के अनुसार छोटी लेकिन प्रभावी पारियां खेलने के लिए इस्तेमाल किया गया है।

सीएसके में तीन विकेटकीपर मौजूद
इस सत्र में सीएसके के पास तीन विकेटकीपर बल्लेबाज हैं। जिन मुकाबलों में धोनी नहीं खेलेंगे, उनमें सैमसन के विकेट के पीछे मोर्चा संभालने की संभावना है। टीम में उर्विल पटेल भी शामिल हैं, जबकि 14.20 करोड़ रुपये में शामिल किए गए युवा कार्तिक शर्मा को शिवम दुबे के साथ फिनिशर की भूमिका के लिए तैयार किया जा रहा है। धोनी पिछले कुछ वर्षों से घुटने और पीठ की समस्या से जूझते रहे हैं। 
विज्ञापन

आईपीएल में मैचों के बीच कम अंतराल और विकेटकीपिंग की शारीरिक मांग उनके करियर के इस चरण में अतिरिक्त दबाव डाल सकती है। इतना लगभग तय माना जा रहा है कि धोनी चेन्नई में खेले जाने वाले सीएसके के अधिकांश घरेलू मैचों में मैदान पर उतरेंगे। चेपॉक स्टेडियम में उनके मैदान पर कदम रखते ही पीले रंग से सजी दर्शक दीर्घाएं उत्साह से गूंज उठती हैं। यह फ्रेंचाइजी और उसके प्रशंसकों के साथ उनके अटूट रिश्ते को दर्शाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें