क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने भारत के खिलाफ होने वाली एकदिवसीय श्रृंखला के लिए अपने 17 सदस्यीय दल का एलान कर दिया है। दक्षिण अफ्रीकी टीम ने बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मार्को यानसेन को अपने स्क्वॉड में जगह दी है। 21 वर्षीय युवा गेंदबाज यानसेन ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में डेब्यू करते हुए शानदार गेंदबाजी की थी और कुल पांच विकेट चटकाए थे।
क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने भारत के खिलाफ होने वाली एकदिवसीय श्रृंखला के लिए अपने 17 सदस्यीय दल का एलान कर दिया है। दक्षिण अफ्रीकी टीम ने बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मार्को यानसेन को अपने स्क्वॉड में जगह दी है। 21 वर्षीय युवा गेंदबाज यानसेन ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में डेब्यू करते हुए शानदार गेंदबाजी की थी और कुल पांच विकेट चटकाए थे। यानसेन ने आज तक वनडे मैच नहीं खेला है ऐसे में वह भारत के खिलाफ अपना अंतरराष्ट्रीय वनडे डेब्यू कर सकते हैं।
विज्ञापन
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 19 जनवरी से तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। दक्षिण अफ्रीकी टीम की कमान टेम्बा बावुमा के हाथों में होगी जबकि स्पिनर केशव महाराज उपकप्तान रहेंगे।
सेंचुरियन टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका की हार के बाद अचानक टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने वाले 29 वर्षीय विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक को भी वनडे टीम में शामिल किया है। हालांकि चोटिल तेज गेंदबाज एनरिच नोर्त्जे को वनडे टीम में भी जगह नहीं मिली है।