फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs SA: विराट-पुजारा फिर से फेल, फैंस ने लगाई क्लास, सोशल मीडिया पर हो रही किरकिरी

Wed, 29 Dec 2021 05:44 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच सेंचुरियन में पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है। टीम के कप्तान विराट कोहली और चेतेश्वर पुजारा की खराब फॉर्म भी बरकरार रही और दोनों खिलाड़ियों ने फिर से निराश किया। कोहली 18 तो पुजारा सिर्फ 16 रन बनाकर पवेलियन लौटे।
विज्ञापन
चेतेश्वर पुजारा और विराट कोहली - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच सेंचुरियन में पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है। चौथे दिन टीम इंडिया के पास 280 रन से अधिक की बढ़त हो गई है और वह फिलहाल मजबूत स्थिति में है। हालांकि दूसरी पारी में टीम इंडिया की बल्लेबाजी पूरी तरह से फेल रही और कोई भी खिलाड़ी अधिक देर तक क्रीज पर नहीं टिक पाया। टीम के कप्तान विराट कोहली और चेतेश्वर पुजारा की खराब फॉर्म भी बरकरार रही और दोनों खिलाड़ियों ने फिर से निराश किया। कोहली 18 तो पुजारा सिर्फ 16 रन बनाकर पवेलियन लौटे। यही कारण रहा कि दोनों स्टार खिलाड़ियों को लोगों ने सोशल मीडिया पर ट्रोल करना शुरू कर दिया।

विज्ञापन


क्रिकेट फैंस ने विराट-पुजारा को खराब प्रदर्शन के जमकर लताड़ लगाई। किसी ने उन्हें टीम से बाहर करने की बात कही तो किसी ने उनके खेलने के तरीके और तकनीक पर सवाल उठाये।

Trending Videos

विराट-पुजारा पर भड़के फैंस

 
 
 
 
 
 
 
विज्ञापन

फैंस को दोनों के फॉर्म में लौटने की उम्मीद


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें