भारतीय क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका को पहले टेस्ट में एकतरफा मुकाबले में हराकर इतिहास रच दिया। विराट कोहली की अगुवाई में टीम इंडिया ने मेजबान टीम को 113 रनों से हराया। यह भारत की सेंचुरियन के मैदान पर पहली जीत है
भारतीय क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका को पहले टेस्ट में एकतरफा मुकाबले में हराकर इतिहास रच दिया। विराट कोहली की अगुवाई में टीम इंडिया ने मेजबान टीम को 113 रनों से हराया। यह भारत की सेंचुरियन के मैदान पर पहली जीत है जबकि विराट कोहली इस मैदान पर जीत दर्ज करने वाले पहले एशियाई कप्तान भी बन गए हैं। टीम इंडिया की इस ऐतिहासिक जीत के बाद फैंस भी काफी खुश हैं और भारतीय खिलाड़ियों की सराहना करते हुए उन्हें बधाइयां दे रहे हैं।