फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs SA: 'युवाओं के लिए प्रेरणा हैं', हर्षित राणा ने खोला ड्रेसिंग रूम का सच; RO-KO की मौजूदगी पर की बात

Tue, 02 Dec 2025 11:37 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रायपुर

सार

तेज गेंदबाज हर्षित राणा ने रायपुर वनडे से पहले विराट कोहली और रोहित शर्मा की भारतीय टीम के ड्रेसिंग रूम में मौजूदगी को लेकर चर्चा की है। उन्होंने कहा, दोनों युवाओं के लिए प्रेरणा हैं।
विज्ञापन
विराट-रोहित-हर्षित - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय युवा तेज गेंदबाज हर्षित राणा ने टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम का अनुभव साझा करते हुए बताया कि रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे अनुभवी खिलाड़ियों की मौजूदगी टीम के माहौल को पूरी तरह बदल देती है। राणा के लिए इन दोनों दिग्गजों के साथ ड्रेसिंग रूम साझा करना सिर्फ एक उपलब्धि नहीं, बल्कि एक सीखने वाला अनुभव है। बता दें कि, भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच जारी तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला बुधवार को रायपुर में खेला जाएगा। इस मैच में जीत के साथ टीम इंडिया मेहमानों पर 2-0 की अजेय बढ़त हासिल करने का लक्ष्य लेकर उतरेगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Harshit Rana: खुद की आलोचना पर हर्षित राणा ने दिया स्पष्ट जवाब, बोले- बाहर के शोर पर ध्यान नहीं दे सकता

रोहित-कोहली की मौजूदगी पर क्या बोले राणा?
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे वनडे से पहले हर्षित राणा ने ड्रेसिंग रूम के माहौल पर चर्चा की। उन्होंने कहा, 'यह मेरे लिए और पूरी टीम के लिए बहुत बड़ी बात है। अगर इतने अनुभवी खिलाड़ी आपके साथ मैदान पर और ड्रेसिंग रूम में हों, तो टीम का माहौल अपने आप अच्छा हो जाता है।' 

राणा के मुताबिक, रोहित और कोहली न सिर्फ रन, स्थिरता और रणनीतिक मजबूती लाते हैं, बल्कि उनकी उपस्थिति पूरी टीम के आत्मविश्वास और ऊर्जा को बढ़ा देती है। उन्होंने कहा कि टीम में हर समय सकारात्मक माहौल रहता है चाहे खिलाड़ी मैदान पर हों या उसके बाहर। उन्होंने आगे कहा, 'मैदान से बाहर भी या ड्रेसिंग रूम में भी, पूरे टीम का माहौल बेहद खुशगवार रहता है। हर खिलाड़ी खुद को बेहतर बनाने की कोशिश करता है क्योंकि रोहित और विराट हमेशा हमें बताते रहते हैं कि हम क्या-क्या सुधार सकते हैं।'
विज्ञापन

आलोचनाओं पर भी की चर्चा
इस दौरान हर्षित ने अपनी आलोचना पर स्पष्ट जवाब दिया है। उनका कहना है कि वह बाहर के किसी भी शोर पर ध्यान नहीं देते क्योंकि ऐसा करने से वह खुलकर क्रिकेट नहीं खेल पाएंगे। हर्षित से जब पूछा गया कि वह सोशल मीडिया पर प्रशंसकों सहित अन्य लोगों की आलोचना से कैसे निपटते हैं? इस पर उन्होंने कहा, 'अगर मैं इन सब बातों को सुनना शुरू कर दूं और उन्हें अपने दिमाग में रखकर मैदान पर उतरूं तो मैं क्रिकेट नहीं खेल पाऊंगा। मैं जितना हो सके इससे बचने की कोशिश करता हूं। मैं बस इस बात पर ध्यान देता हूं कि मुझे मैदान पर क्या करना है। मुझे इस बात की परवाह नहीं है कि बाहर क्या हो रहा है या कोई मेरे बारे में क्या कह रहा है। मैं बस अपनी कड़ी मेहनत और मैदान पर क्या करने वाला हूं इस पर ध्यान देता हूं।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें