फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs SA: पंत की खराब विकेटकीपिंग ने बढ़ाईं टीम इंडिया की मुश्किलें, क्या इस वजह से हारे दोनों सीरीज?

Sun, 23 Jan 2022 05:41 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, केपटाउन

सार

महेंद्र सिंह धोनी ने 2019 में संन्यास लिया तो लंबे समय बाद भारतीय क्रिकेट टीम में विकेटकीपर की जगह खाली हुई। धोनी को अपना गुरु मानने वाले ऋषभ पंत को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली। कई बार उनकी आलोचना विकेटकीपिंग को लेकर हुई है।
विज्ञापन
ऋषभ पंत - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महेंद्र सिंह धोनी ने 2019 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया तो लंबे समय बाद भारतीय क्रिकेट टीम में एक विकेटकीपर की जगह खाली हुई। धोनी को अपना गुरु मानने वाले ऋषभ पंत को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी टीम इंडिया ने दी। शुरू में तो विकेटकीपिंग को लेकर उनकी बहुत आलोचना हुई, लेकिन धीरे-धीरे उन्होंने सुधार किया। अब फिर से ऐसा लग रहा है कि पंत का ध्यान विकेटकीपिंग पर नहीं है। उन्होंने पिछले पांच मैच में छह आसान मौके गंवाए हैं।
विज्ञापन


भारतीय टीम इन दिनों दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर है। तीन टेस्ट की सीरीज में उसे 1-2 से हार मिली है। उसके बाद तीन वनडे मैचों की सीरीज में 0-2 से पीछे चल रही है। केपटाउन में तीसरे वनडे में पंत ने दो आसान कैच छोड़े। उन्होंने रसी वान डर डुसेन को दो मौके दिए। दोनों बार जयंत यादव की गेंद पर कैच छूटा। डुसेन ने 59 गेंद पर 52 रन बना दिए।

ऋषभ पंत द्वारा दक्षिण अफ्रीका दौरे पर गंवाए गए महत्वपूर्ण मौके:

दूसरा टेस्ट (जोहानिसबर्ग): ऋषभ पंत ने तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के दूसरे मैच में डीन एल्गर का आसान कैच छोड़ दिया था। एल्गर ने मैराथन पारी खेलते हुए अफ्रीकी टीम को जीत दिला दी। दक्षिण अफ्रीकी टीम ने सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली।
विज्ञापन


तीसरा टेस्ट (केपटाउन): ऋषभ पंत ने एक बार फिर से टेस्ट में बड़ी गलती की। उन्होंने कीगन पीटरसन का आसान कैच छोड़ा। कीगन को बाद में चेतेश्वर पुजारा ने भी जीवनदान दिया। उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अफ्रीकी टीम को टेस्ट में जीत दिला दी। दक्षिण अफ्रीका ने सीरीज को 2-1 से अपने नाम कर लिया।

पहला वनडे (पार्ल): पंत ने इस मैच में रसी वान डर डुसेन को 13 रन के निजी स्कोर पर जीवनदान दिया। अश्विन गेंदबाजी कर रहे थे। डुसेन ने नाबाद 129 रन बनाए। टीम इंडिया मैच हार गई। डुसेन मैन ऑफ द मैच बने। 

दूसरा वनडे (पार्ल): पंत ने दूसरे वनडे में क्विंटन डीकॉक की स्टंपिंग छोड़ दी। इस बार भी गेंदबाज अश्विन ही थे। डीकॉक उस समय 32 रन बनाकर खेल रहे थे। उन्होंने 78 रन बनाए और टीम इंडिया मैच के साथ-साथ सीरीज भी हार गई। डीकॉक को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

तीसरा वनडे (केपटाउन): पंत ने इस बार जयंत यादव की गेंद पर डुसेन का कैच छोड़ दिया। उस समय डुसेन 16 गेंद पर 12 रन बनाकर खेल रहे थे। इसके बाद जब डुसेन अर्धशतक के करीब थे तब फिर से पंत ने जयंत की गेंद पर उनका कैच टपका दिया। दक्षिण अफ्रीका के इस युवा बल्लेबाज ने अर्धशतक लगाया और डीकॉक के साथ शतकीय साझेदारी की।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें