फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs SA: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अश्विन रच सकते हैं इतिहास, टेस्ट का नंबर वन गेंदबाज और ऑलराउंडर बनने का सुनहरा मौका

Thu, 23 Dec 2021 10:10 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज आर अश्विन के लिए काफी महत्वपूर्ण है। अश्विन अगर इस सीरीज में गेंदाबाजी और बल्लेबाजी में बेहतर प्रदर्शन करने में सफल रहे तो वह नंबर वन गेंदबाज और ऑलराउंडर बन सकते हैं। 
विज्ञापन
आर अश्विन (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विज्ञापन

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेली जाने वाली बहुप्रतीक्षित टेस्ट सीरीज टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज आर अश्विन के लिए काफी महत्वपूर्ण है। इस श्रृंखला के जरिए उनके पास टेस्ट में नंबर वन गेंदबाज और ऑलराउंडर बनने का मौका है। अश्विन ने इस साल टेस्ट क्रिकेट में शानदार गेंदबाजी करते हुए सबसे ज्यादा 52 विकेट लिए। उनकी गेंदबाजी को लेकर कभी सवाल नहीं उठाया जा सकता। इस सीरीज में अश्विन ऑलराउंडर जडेजा की अनुपस्थिति में एक बल्लेबाज के रूप में योगदान देना चाहेंगे। मौजूदा समय में उनकी अगर आईसीसी टेस्ट रैंकिंग देखी जाए तो वह गेंदबाजों में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस और ऑलराउंडर्स की लिस्ट में जेसन होल्डर से पीछे हैं। 

टेस्ट रैंकिंग में नंबर वन कमिंस और होल्डर से पीछे अश्विन

ऑस्ट्रेलिया के मौजूदा टेस्ट कप्तान पैट कमिंस आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में दुनिया के नंबर वन गेंदबाज हैं। उनके 904 अंक हैं। वहीं भारत के ऑफ गेंदबाजों की रैंकिंग में 883 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर हैं। अगर अश्विन आगामी टेस्ट सीरीज में भारत के लिए शानदार प्रदर्शन करने में सफल रहे तो वह पैट कमिंस के पीछे छोड़ सकते हैं। लेकिन मौजूदा समय में कमिंस भी एशेज सीरीज खेल रहे हैं ऐसे में दोनों गेंदबाजों को एक दूसरे को पीछे करने में होड़ रहेगी। इसके अलावा अगर टेस्ट ऑलराउंर्स की  रैंकिेंग पर नजर डाली जाए तो वेस्टइंडीज के जेसन होल्डर 382 अंकों के साथ टॉप पर हैं। जबकि, आर अश्विन के 360 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


अश्विन तोड़ सकते हैं कपिल का रिकॉर्ड

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान आर अश्विन भारत के पूर्व कप्तान कपिल देव का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। अगर वह ऐसा करने में सफल रहे तो अनिल कुंबले के बाद भारत की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन जाएंगे। कुंबले के नाम 619 विकेट दर्ज हैं। वहीं, कपिल देव ने 434 विकेट लिए थे। कपिल देव का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए उन्होंने 8 विकेट की दरकार है। अश्विन 81 टेस्ट मैचों में 427 विेकेट ले चुके हैं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें