मयंक और राहुल की सलामी जोड़ी ने मिलकर दक्षिण अफ्रीका में मेजबान टीम के खिलाफ टेस्ट में 200 से अधिक रन बना लिए हैं और ऐसा करने वाले पहले भारतीय जोड़ीदार बन गए हैं।
मयंक अग्रवाल और केएल राहुल की सलामी जोड़ी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टेस्ट में टीम इंडिया को मजबूत शुरुआत दिलाने में नाकाम रही। दोनों खिलाड़ियों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 31 रनों की साझेदारी की। इसके बाद राहुल (12) और मयंक (15) रन बनाकर पवेलियन लौट गए। हालांकि पहली पारी में फेल होने बावजूद दोनों ने बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
मयंक और राहुल की सलामी जोड़ी ने मिलकर दक्षिण अफ्रीका में मेजबान टीम के खिलाफ टेस्ट में 200 से अधिक रन बना लिए हैं और ऐसा करने वाले पहले भारतीय जोड़ीदार बन गए हैं। दोनों की यह सलामी जोड़ी दक्षिण अफ्रीका में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में शीर्ष पर पहुंच गई है। इन्होने वीरेंद्र सहवाग और गौतम गंभीर की जोड़ी को पीछे छोड़ दिया। वीरू और गंभीर ने यहां 184 रन बनाए थे जबकि वसीम जाफर और दिनेश कार्तिक के नाम पर 153 रन दर्ज हैं।
कर्नाटक के दोनों साथी राहुल और मयंक के लिए दक्षिण अफ्रीका का मौजूदा दौरा अच्छा रहा है। इससे पहले दोनों ने सेंचुरियन में खेले गए सीरीज के पहले टेस्ट मैच में शतकीय साझेदारी की थी और ऐसा करने वाले भारत के तीसरे जोड़ीदार बने थे।
विज्ञापन
मैच की बात करें तो सीरीज के निर्णायक मुकाबले में वापसी करते हुए विराट कोहली ने कमान संभाली और टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। भारतीय टीम इस मैच में दो बदलाव के साथ उतरी। विराट कोहली ने हनुमा विहारी की जगह ली तो वहीं चोटिल सिराज की जगह उमेश यादव को मौका मिला। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 95 रन के स्कोर पर अपने शीर्ष के तीन विकेट गंवा दिए थे।