भारत ने प्लेइंग-11 में किया एक बदलाव
टॉस जीतना भारत के लिए कितना अहम था इसका अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि केएल राहुल भी अपनी खुशी नहीं रोक सके। भारत ने इस मैच के लिए प्लेइंग-11 में एक बदलाव किया है और वाशिंगटन सुंदर की जगह तिलक वर्मा को एकादश में जगह मिली है। दक्षिण अफ्रीका ने भी दो बदलाव किए हैं और रिक्लेटन तथा बार्टमैन की वापसी हुई है। तेम्बा बावुमा ने बताया कि डि जॉर्जी और नांद्रे बर्गर कुछ सप्ताह के लिए बाहर हो गए हैं।
टॉस के दौरान कमेंट्री मुरली कार्तिक कर रहे थे। राहुल ने जैसे ही टॉस जीता तो मुरली कार्तिक ने उनसे कहा कि जब आखिरी बार भारत ने टॉस जीता था उस वक्त शुभमन गिल के साथ मैं ही था और आज भी जब आपने टॉस जीता तो मैं कमेंट्री कर रहा हूं। इस पर दोनों हंसने लगे। दरअसल, वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान गिल ने टॉस जीता था और कार्तिक उसी का उदाहरण दे रहे थे।